RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:कथा वाचक टीम को कमला विद्या स्कूल की प्राचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।कोईलवर प्रखंड स्थित गीधा पंचायत के सोनघट्टा ग्राम मे दुर्गा पुजा के शुभ अवसर पर ग्रामवासीयों द्वारा श्रीमदभागवत ज्ञान कथा का आयोजन नौ दिन धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमे बनारस के विद्वान कथा वाचक प्रियंका शास्त्री के द्वारा बहुत सुंदर ज्ञान कथा का विशद किया गया। कथा का सरस वर्णन श्रोताओं को कर्णप्रिय और मनोहारी लगता था।जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहता था।एक छोटा सा ग्राम में इतना बडा सफलतापूर्वक आयोजन चर्चा का विषय रहा। भगवान में आस्था और सनातनी होने के कारण आयोजन में कोई बाधा नहीं आई। कथा एव पुजा मे सोनघट्टा ग्रामवासीयों ने चढ़ बढ़कर हिसा लिया।सोनधट्टा गांव के विद्वान शिक्षाविद एव इस भागवत कथा के मंच संचालक मनोरंजन पाण्डेय उर्फ टोला बाबा के देख रेख मे कार्यक्रम चला और कमला विद्या इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कायमनगर भोजपुर के प्राचार्य कुन्दन सिंह के द्वारा सभी कथा वाचक टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

साइंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मानव कल्याण के लिए हो-मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

भोजपुर: आरपीएफ और जीआरपी द्वारा संदिग्ध की ली गई तलाशी,निकला मोबाइल चोर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment