RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से ससमय पर होगा कचरा का उठाव।

आरा में जगह चिन्हित कर लगेगी महाराणा प्रताप और भामाशाह की प्रतिमा।

आरा नगर निगम के सधारण बोर्ड की बैठक में प्रतिमा लगाने पर बनी सहमति।

RKTV NEWS/आरा‌(भोजपुर)21 दिसंबर।आरा नगर निगम कार्यालय में शनिवार को साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई‌, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम की महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में आरा सांसद सुदामा प्रसाद, विधान पार्षद राधाचरण साह मौजूद रहें। साधारण बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट पर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नया तार मंगवाया गया हैँ, उसकी मरम्मती कराई जाएगी, साथ ही पुराना लाइट जो पीला हो गया है, उसकी भी मरम्मती की जाएगी, पूर्व में जो योजना रद्द की गई थी, उसे पुनः टेंडर के लिए भेजा जाएगा। पूर्व में जो सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए है, उनको जल्द से जल्द भुगतान करने की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने पर बात हुई। आरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व में बने सभी अम्बेडकर काॅलोनी की जांच की जाएगी तथा अवैध रुप से रह रहे लोगों को चिन्हित कर निकाला जाएगा। उन काॅलोनी के आवासों को नये लोगों को आवंटित किया जाएगा। इसके अलावे जहां-जहां लाइट खराब है, उसकी मरम्मती कर सुचारु रूप से चालू किया जाएगा। महापौर इंदु देवी द्वारा बताया गया कि शहर के चिन्हित चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा‌। वही शहर के चिन्हित स्थल पर महाराणा प्रताप और भामाशाह की प्रतिमा लगाने पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न वार्डो में सभी यूरिनल के पास जहां स्थल उपलब्ध हो, वहां अलग से पुरुषो के लिए ओपन यूरिनल के निर्माण कि बात की गई। बैठक में वाहनों की मरम्मती तथा नये सफाई उपकरण बैंकों लोडर ट्रैक्टर माउंटेड लोडर की खरीददारी पर सहमति प्रदान की गई। जिसके लिए एक माह के अंदर ई- रिक्शा के खरीददारी की चर्चा हुई,वही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर समय पर कचरा उठाने की बात की गई। नल जल बुडको के कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए बात पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में कहा गया कि जब तक विभाग से नया मार्गदर्शन नही मिलेगा, तब तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दुकान का किराया पर बिना एरियर जोड़कर पूर्व की तरह राशि वसूला जाएगा। इसके साथ ही नए कूड़ा घर के निर्माण तथा पूर्व से मौजूद कूड़े घर की मरम्मती की बात की गई और इन सब पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त एवं सभी वार्ड के पार्षद मौजूद रहें।

Related posts

छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर और समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

दरभंगा: लोक अदालत को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:देश की जनता मकान, जमीन, रोजगार, शिक्षा के लिए लड़ रही हैं,वे भाजपा के हिंदूवाद के झासे में नही आनेवाले हैं: राजाराम सिंह

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment