RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र वहां की सुरक्षा स्थिति पर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/02 जनवरी।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र वहां की सुरक्षा स्थिति पर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोवल, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, निदेशक (आईबी), केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों के प्रमुख, संघ राज्य क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव और डीजीपी ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा एजेंसियों के एरिया डॉमिनेशन प्लान की समीक्षा की। सिक्योरिटी ग्रिड और जम्मू और कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए शाह ने आतंकवादरोधी अभियानों को मजबूत करने और आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पूर्ण रूप से समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों में उचित तैनाती की सलाह दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखने की बात दोहराई।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आतंकरोधी अभियानों से निपटने के दौरान सभी उचित प्रक्रियाओं को अपनाया जाना चाहिए। शाह ने क्षेत्र में स्थानीय खुफिया नेटवर्क को मज़बूत करने की ज़रूरत पर बल दिया।
अमित शाह ने आतंक संबंधी घटनाओं और घुसपैठ की घटनाओं में महत्वपूर्ण गिरावट और कानून और व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के लिए सुरक्षा एजेंसियों और संघराज्य क्षेत्र प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

राष्ट्रपति ने ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढाई।

rktvnews

गिरीडीह:डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश।

rktvnews

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

rktvnews

रायपुर:शस्त्र उठाने और गोधरा दोहराने की धमकियों पर हो क़ानूनी कार्यवाही : भाजपा सरकार की चुप्पी की माकपा ने की कड़ी निंदा।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्र अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment