RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का किया गया उदघाटन।

सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का उद्घाटन करते सीएस डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा साथ में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ए अहमद एवं अन्य।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 दिसंबर। आज जिला अस्पताल भोजपुर में सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ए. अहमद, NACO प्रतिनिधि प्रेम कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ-मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, मिथिलेश कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक-ICTC, दीपक कुमार, सलाहकार PPTCT, बिहार राज्य एड्स नियन्त्रण समिति, पटना द्वारा G.N.M भवन में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ ए. अहमद द्वारा बताया गया कि जिले में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र का संचालन माह अप्रैल 2024 से किया जा रहा है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), भारत सरकार ने HIV और STI के लिए At-risk population मानी जाने वाली आबादी तक पहुँचने के लिए संपूर्ण सुरक्षा रणनीति विकसित की गई है। इसके अंतर्गत लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) और Link Worker Scheme द्वारा कवर नहीं किए जाने वाले At-risk population को भी HIV/STI संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील माना हैं। जिसे संपूर्ण सुरक्षा रणनीति (SSS) के अंतर्गत जोखिमपूर्ण व्यवहार वाले एवं एचआईवी Negative व्यक्तियों के साथ काम करने के लिए व्यापक दृष्टिकोण स्थापित किए हैं। जिसमें उच्च जोखिमपूर्ण व्यवहार वाले समूह (FSW, MSM, IDI, Hijra/TG), Bridge Population (Truckers, Migrants), उनके पति/पत्नी/साथी, वर्चुअल प्लेटफ़ॉर्म वाले समूह, सामान्य आबादी कि पहचान कर उनको सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के माध्यम से आवश्यक सेवाये प्रदान किया जाता है । बिहार में संपूर्ण सुरक्षा रणनीति के अंतर्गत कुल 18 जिले यथा गया, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पुर्णिया, रोहतास, सिवान, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चम्पारण, खगड़िया, नालंदा, समस्तीपुर, सारण, सुपौल एवं वैशाली में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (SSK) के माध्यम से At-risk population को अपना स्वास्थ्य बनाए रखने और एचआईवी को रोकने में मदद करने के उद्देश्य से निवारक, व्यापक सेवाएँ और सहायता सेवाओं का पैकेज प्रदान किया जा रहा है।
सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति,भोजपुर ने बताया जिले में जिले में HIV एवं STI की रोकथाम हेतु संचालित संपूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा उच्च जोखिम क्षेत्रों की पहचान कर उच्च जोखिम समुदाय के बीच जागरूकता, परामर्श, जांच, संदर्भित सेवाएं, कार्यशाला का आयोजन, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आदि कार्य हितधारकों के साथ मिलकर किया जा रहा है।
NACO एवं BSACS की टीम ने इस दौरान संपूर्ण सुरक्षा केंद्र द्वारा किए गए कार्यों का अनुश्रवण किया गया एवं प्रदर्शन में सुधार हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान भोजपुर जिले के जिला ICTC पर्यवेक्षक सह परामर्शी-PPTCT राकेश कुमार सिंह, ICTC सह SSK परामर्शी सचदेव कुमार सिंह, STD परामर्शी धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार एवं सोनू कुमार, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर:परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

गढ़वा:आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी होता है जनता दरबार का आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रामगढ़ दौरा,हवेलियों को बचाने का बनेगा प्लान।

rktvnews

भोजपुर:लैंगिक अपराध एवं हिंसा पर हुआ सेमिनार,बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा हमारा दायित्व : थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment