RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

जैन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाएं मिली चाक चौबंद।

22 दिसंबर2024 को पीसीएस परीक्षा जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित।

सेक्टर ,स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों व पुलिस निगरानी में होगी पीसीएस प्रारंभिक भर्ती परीक्षा।

जनपद के पीसीएस परीक्षा केंद्रो के आसपास बनाई जाए वाहन पार्किंग।

सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा।

जनपद के मुख्य चौराहे पर पीसीएस परीक्षा केंद्रों व रैन बसेरा के लगे हो होर्डिंग।

घड़ी ,मोबाइल ,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना परीक्षा केंद्र में ले जाना रहेगा प्रतिबंधित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 दिसंबर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024, 22 दिसंबर 2024 को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियां में आयोजित की कराई जाएगी जिस पर जोनल मजिस्ट्रेट ,सेक्टर मजिस्ट्रेट ,स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए है जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग,प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को सहज,ईमानदारी पूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष ,गुणधर्मिता,पारदर्शीता,शुचितापूर्वक सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड़ में है सभी तैयारियां पूण कर ली गई है।
जिसके क्रम में आज तैयारीयो का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें 384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं सभी कमरों में दीवार घड़ी लगाई गई है प्रकाश व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने के निर्देश दिए हैं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात मिले 7:00 बजे से पुलिस बल गेट पर तैनात रहेगा जिलाधिकारी ने नगर पालिका को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग स्थल कॉलेज के सामने बनाया बनाया जाए। जिससे कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर रैन बसेरा का भी बोर्ड लगा होना चाहिए कि रैन बसेरा कहां स्थित है जिससे कि परीक्षार्थी रैन बसेरा का लाभ ले सके जिलाधिकारी जनपद के प्रमुख चौराहा और त्योहार पर परीक्षा केंद्रों के फ्लेक्स लगाए जाने के लिए निर्देशित किया।
जनपद बागपत में पहली बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जो जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जायेगी। जिसमें राजकीय कन्या इण्टर कालिज, बागपतश्री यमुना इण्टर कालिज, बागपत,इण्टरमीडिएट कालिज, सरूरपुर खेड़की, डी०ए०वी० इण्टर कालिज, टटीरी, बागपतसर्व हितकारी इण्टर कालिज, मीतली, बागपत,जैन इण्टर कालिज, खेकडा, बागपत,जनता वैदिक डिग्री कालिज, बडौत, बागपत,दिगम्बर जैन कालिज, बडौत,जनता वैदिक इण्टर कालिज, बडौत,गाँधी विद्यालय इण्टर कालिज, खेकडा,दिगम्बर जैन इण्टर कालिज, बडौतदिगम्बर जैन पॉलिटेक्निक, बडौत,जैन स्थानकवासी गर्ल्स इण्टर कालिज, बडौत को बनाया गया है । परीक्षा केंद्रों को तहसील स्तरीय तीन जोन में विभाजित किया गया है जिसमें संबंधित उप जिला अधिकारी एवं क्षेत्र अधिकारी पुलिस को संबंधित तहसील का जोनल नामित किया गया है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को जनपद की दो पालियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े बंदोबस्त जिलाधिकारी के निर्देशन में किए गए हैं अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे सुबह की प्रथम पाली में 8:00 बजे से लेकर 8:45 तक प्रवेश किया जाएगा जबकि दोपहर की दूसरी पाली में 1:00 से दोपहर 1:45 तक अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा प्रथम पालि का परीक्षा समय 9:30 से 11:30 तक का है जबकि द्वितीय सत्र का समय 2:30 बजे से 4:30 तक का है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के जनपद के 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था है सभी तैयारी पुण शांति रूप से कल होगी परीक्षा।
जनपद के मुख्य मार्गों एवं चौराहाओं पर बैनर होर्डिग आदि के माध्यम से परीक्षा केंद्रो ,रैन बसेरा की जानकारी परीक्षार्थियों को दिए जाने के उद्देश्य से उपजिला अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है की पीसीएस परीक्षा केंद्रों पर अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल स्मार्टफोन कैलकुलेटर आदि लेकर जाता है तो उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और उसे तत्काल जेल भेजा जाएगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खेकड़ा कृष्ण कुमार भड़ाना, जैन इंटर कालेज प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:लोकतंत्र के त्योहार में मतदाताओं का दिख रहा उत्साह।

rktvnews

भारोत्तोलन प्रतिभा खोज में 260 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!जिला का पहला कार्यक्रम काफी में उत्साहवर्धक रहा:खेल पदाधिकारी संजीव कुमार

rktvnews

राजस्थान:68वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भूमि ने जीते 4 पदक।

rktvnews

हनुमानगढ़:पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण,जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ ने दी जानकारी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्रप्रदेश के कुरनूल में 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की भगवान श्री राम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया

rktvnews

अवैध अग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment