RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है :उप विकास आयुक्त*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।जिला जल एवं स्वच्छता समिति, भोजपुर द्वारा “स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु” अभियान के शुभारंभ अवसर पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त जिला समन्वयक ,जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति भोजपुर, जिला सलाहकार (CB & IEC एवं SLWM) तथा जिला समन्वयक (आईटीसी) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक दायित्व है।स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।बैठक में “स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु” अभियान के सफल संचालन हेतु तिथि-वार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के विभिन्न प्रावधानों के संबंध में उन्मुखीकरण प्रदान किया गया। नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
बैठक में अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु प्रयास का आह्वान किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

सलेमपुर मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न!बूथ कमेटियों को सशक्त बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल होगा:पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

उर्वरक क्षेत्र के लिए हरित अमोनिया का आवंटन 5.5 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 7.5 लाख टन प्रति वर्ष किया गया।

rktvnews

नवादा :निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल,मयंक बरबड़े द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोपाल:लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19 हजार 810 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment