RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:महिलाओं को एनीमिया से बचने के लिए लिए किचेन गार्डेन जरुरी :सचिव सुनीता सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर। बुधवार को दिशा संस्था के प्रशासनिक कार्यालय भोजपुर में एनीमिया फ्री इंडिया फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दिशा एक प्रयास की सचिव कुमारी सुनिता सिंह ने बताया की दो में से एक महिला एनीमिया की शिकार है।हम महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है।क्योंकि घर के रसोई में ही जरूरी सारे विटामिन मौजूद है। जरूरत है कि अपने खान पान और स्वास्थ्य व्यवहार में परिवर्तन लाने की। इस आयोजन में जिले में मास्टर ट्रेनर बनाने की और पोषण बगीचा, किचेन गार्डन पर जोर दिया गया।
एनीमिया फ्री इंडिया फोरम से आए सहायक प्रमोद शिंदे मुंबई (महाराष्ट्र) के सहायक ने ट्रस्ट से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। जिसमे एनीमिया क्या हैं इससे पोषण बाड़ी संबंधित जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक बताया। किचन गार्डन क्या हैं इससे क्या फायदा है ।इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया की प्रशिक्षण को आई आईटी मुंबई के द्वारा विस्तार किया जाता हैं। इस बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया जिसमें दिशा एक प्रयास से कुमारी सुनिता सिंह,अंत्योदय चेतना मंडल से रामनाथ ठाकुर और नीरज मिश्रा, शक्ति से रिचा कुमारी, राजाराम मोहन राय से चंद्रभूषण सिंह, बद्री सेवा आश्रम से पूनम कुमारी, सहयोग से राजेश कुमार राय, आजीविका मिशन से अर्चना कुमारी, एन. एन. मेमोरियल से कुमुद कुमार सिंह साथ ही कई संस्थाएं मौजूद थी।

Related posts

भोजपुर : स्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा! दी गई सलामी।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व रामजी प्रसाद सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं संवाद सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण।

rktvnews

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 सितंबर 26

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment