RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

जिला प्रशासन द्वारा अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,01 जून। प्रभारी जिला पदाधिकारी रोहतास शेखर आनंद द्वारा रोहतास की बेटी व खिलाड़ी तृप्ति चौबे को खेल की दुनिया में नाम रौशन करने पर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। बैंगलोर में पिछले दिनों आयोजित पहले सेस्टोबॉल वर्ल्ड कप में भारत रनर अप रहा। यहां बेटियों की मेहनत और जुनून ने सबका दिल जीत लिया। इसी टीम में रोहतास जिले के नोखा प्रखंड के सिसरित की रहने वाली तृप्ति चौबे भी शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में पूरे विश्व से कुल 6 देशों ने भाग लिया था। जिसमें अर्जेंटीना, फ्रांस, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान समेत भारत शामिल था। जिसमें भारतीय महिला टीम में रोहतास की तृप्ति ने पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया और फाइनल में भारत देश को महिला टीम ने सिल्वर मेडल दिलवाई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रतिभावन खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन खेल से जुड़ी हर संभव मदद करेगा। आज युवा वर्ग जिले व राज्य का नाम देशभर में रौशन कर रहे है, यह गौरव की बात है।

Related posts

बिहार:देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुआलालम्पुर में मलेशिया के रक्षामंत्री से मुलाकात की; वे मलेशिया के प्रधानमंत्री से भी मिले।

rktvnews

प्रधानमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 मई 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महान देशभक्त और अमर बलिदानी खुदीराम बोस की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय और सीपीएसई की जीईएम सरकारी खरीद 10 दिसंबर 2023 को 34524 करोड़ रुपये पहुँची, जो लक्ष्य से अधिक है।

rktvnews

Leave a Comment