
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 नवंबर। रविवार को भारत को समर्थ ,सुशिक्षित, स्वावलंबी व विश्वगुरू बनाने के संकल्प के साथ आचार्य कुल का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया।इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर विद्वान, शिक्षाविद् तथा बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। बताते चले की आचार्य कुल की स्थापना महात्मा गांधी के सच्चे अनुयाई और भुदान आन्दोलन के नायक संत विनोबा जी ने की थी।जिसकी ज्योति आजतक आचार्य धर्मेंद्र जी देश भर में जला रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन
नये सत्य संकल्प व नये अध्यक्ष के सर्व सम्मति चुनाव के साथ संपन्न हो गया। सर्व सम्मति से
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व गांधीविनोबा दर्शन के मर्मज्ञ आचार्य (डॉक्टर)धर्मेन्द्र कोअध्यक्ष चुना गया व उन्हें नयी कार्य समिति गठन हेतु अधिकृत किया गया। सबका आभार और धन्यवाद करते हुए आचार्य धर्मेंद्र ने आचार्य कुल की पत्रिका प्रकाशन के लिए सार्वजनिक घोषणा की।
अगली कार्य समिति की बैठक देवभूमि उ.खं.के देहरादूनमे होगी। इस समारोह मे देश भर से करीब 300के करीब आचार्य, पत्रकार, लेखक कवि समाजसेवी उपस्थित रहे।
