RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का त्वरित करें समाधान: डीएम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 नवंबर।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति और उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य रूप से ये चर्चाएँ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जीविका, स्वास्थ्य विभाग, योजना विभाग, डीआरसीसी, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि से संबंधित थीं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक पंचायत में खेल का मैदान, स्कूलों में असैनिक कार्य, और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का त्वरित समाधान करने को कहा। आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में कैंप लगाकर लक्ष्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे विकास कार्यों के लिए सरकारी जमीन चिन्हित कर उसकी जानकारी जिला को उपलब्ध कराएं। महादलित टोलों में कैंप लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
नीलाम पत्रवाद की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन बैठक कर सुनवाई करें और उसकी प्रगति रिपोर्ट हर माह की 2-3 तारीख तक जिला को उपलब्ध कराएं।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान, UDID कार्ड निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और इसे तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया।
पंचायती राज विभाग से पंचायत सरकार भवन के निर्माण, अनुरक्षक, और बिजली बिल भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को स्मार्ट मीटर की जानकारी आम जनता तक सुलभ और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, और प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

कुम्भ अत्यधिक पावन एवं पापों का नाश करने वाला स्नान होता है।

rktvnews

ट्राई ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए।

rktvnews

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राज्य सरकारों से सीमा सुरक्षा बल के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रखने एवं संवेदनशील बनने के लिए कहा।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया! शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

rktvnews

आईएफएफआई ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत कुशलापूर्वक रिस्टोर की गई सात क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का उत्सव मनाया।

rktvnews

Leave a Comment