RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)18 नवंबर।आज समाहरणालय सभाकक्ष में पेयजल एप के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं की जांच के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी मुख्य बिन्दुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी कि कैसे एप को डाउनलोड करना है, कैसे पासवर्ड प्राप्त होगा एवं कैसे एप के माध्यम से जलापूर्ति योजनाओं का निरीक्षण करना है।
प्रशिक्षण शिविर को निर्देशित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी, सुमित कुमार ने कहा कि प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के आदेश के आलोक में शीघ्र ही सभी ग्रामीण क्षेत्रों के जलापूर्ति योजनाओं का ऑनसाइट निरीक्षण कर फोटो सहित पेयजल एप के माध्यम से रियल टाईम रिपोर्ट प्रतिवेदित करना है।
उन्होंने निर्देश दिया कि यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी एवं उनके सहायक अभियंताओं, आईटी मैनेजर के द्वारा अच्छे तरीके से ट्रेनिंग दी गयी है। सभी तरह के संशय को दूर कर दिया गया है। सभी अधिकारी जलापूर्ति योजनाओं की जांच करते हुए संबंधित एप पर प्रॉपर तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं की जाँच विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो, इसे सुनिश्चित कराएंगे। इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डीएफएस सचिव ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर 12 संगठनों के हितधारकों के साथ हुई अनुवर्ती बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी नवादा ने जातीय जनगणना संबंधी अधिकारियों से ली जानकारी।

rktvnews

सिविल सेवा परीक्षा 22 में 2 उम्मीदवारों के झूठे दावे पर आयोग कर सकता है धोखाधडी का मुकदमा।

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के 09 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, बिक्री और वित्तीय परिणाम।

rktvnews

Leave a Comment