RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:विधानसभा चुनाव 2024 में नक्सली डर पर भारी पड़ा लोकतंत्र के पर्व का उत्साह।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 13 नवंबर। विधानसभा चुनाव में राज्य के अति नक्सल प्रभावित माने जाने वाले क्षेत्रों में पूर्व के भय और दहशत पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाता लोकतंत्र में अपनी आस्था दिखाते हुए अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर मतदान में हिस्सेदारी निभाने को आतुर दिखे।
पश्चिमी सिंहभूम जिला तहत मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या- 254 प्राथमिक विद्यालय कोलबंगा तथा मतदान केंद्र संख्या- 255 उत्क्रमित विद्यालय रबांगा के क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के संबंध में पोस्टरबाजी और मतदाताओं को धमकी की भी सूचना प्राप्त हुई। सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक पोस्टर हटा दिया गया और शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। यहां के मतदाता सुरक्षाबलों की तैनाती में निडर होकर मतदान कर रहे हैं।
गुमला जिले के कुरुमगढ़ के 7 मतदान केंद्र ऐसे हैं,जहां झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार मतदान हो रहा है । अति उग्रवाद प्रभावित होने के कारण मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह जाते थे । इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर उत्साहित हैं।
नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ के वोटर लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखा रहे है। एक समय जहां नक्सलियों के डर से लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, वे आज भारी संख्या में उत्साहित होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related posts

डर लगता है..! : माधुरी मिश्रा

rktvnews

पिछले दो महीनों में cVigil से 4.24 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं; 99.9 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया।

rktvnews

सारण:लोकशिकायत के द्वितीय अपील में सोनपुर के न्यू डायमंड मेडिकल हॉल की अनुज्ञप्ति की गई रद्द।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मांदर बजाते हुए कलाकारों के साथ थिरके मुख्यमंत्री।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान तिथि को सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश।

rktvnews

Leave a Comment