RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर: नेशनल गो चैंपियनशिप 2024-25 के लिए बिहार के चयनित खिलाड़ियों की सूची घोषित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर। मंगलवार को आगामी 15 से 17 नवंबर 2024 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) के अंबेडकर नगर में आयोजित हो रही द्वितीय सीनियर ( पुरुष एवं महिला) नेशनल गो चैंपियनशिप एवं प्रथम जूनियर तथा सब जूनियर (बालक/बालिका) नेशनल गो चैंपियनशिप 2024-25 में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है।इस बात की जानकारी देते हुए गो एसोसिएशन ऑफ बिहार की अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन स्थानीय आरवीएस पब्लिक स्कूल के सभागार में पिछले दो दिनों से चल रहे ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसके साथ ही श्रीमती सिंह ने बताया कि टीम के साथ चीफ ऑफ द मिशन के रूप में डॉ. विजयेश रहेंगे जबकि प्रशिक्षक की भूमिका में वरिष्ठ व राष्ट्रीय खिलाड़ी चन्दन कुमार होंगे।चयनित खिलाड़ियों में
*महिला वर्ग:*- अनविता सिंह (कप्तान), इकरा जरीन, नीतू कुमारी, आकर्षिता सिंह,आकांक्षा दुबे, जिया शर्मा,
*पुरुष वर्ग*:-* आयुष दुबे (कप्तान), अमृत राज, चन्दन कुमार,नीरज कुमार, ताशु कुमार, देवाशीष तिवारी।

Related posts

पटना:जरूरतमंदों की सेवा में रक्त की अहम भूमिका : चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

भोपाल:बलिदान की अमर गाथा को जदयू ने किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

rktvnews

अत्रि ऋषि की साधना उच्च कोटि की थी : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज संगठन की समीक्षात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment