RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:तरारी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा – एनडीए की लहर।

लोकसभा में अफवाह फैलाने वाले एक्सपोज हो गए : डॉ. दिलीप जायसवाल

एनडीए विकास और विरासत के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. दिलीप जायसवाल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 नवंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज तरारी प्रखंड के खेल मैदान में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसैलाब साफ इस बात का द्योतक है कि तरारी ने ठान लिया है कि एनडीए को विजयी बनाना है।
तरारी विधानसभा उप चुनाव के एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में तरारी खेल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी संबोधित किया।
भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि तरारी विधानसभा में एनडीए की लहर है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सबका अमूल्य विश्वास और समर्थन इसी प्रकार बना रहे। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए को भारी मतों से विजयी बनाएं।
भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि महागठबंधन वालों ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अफवाह फैलाई थी, सब एक्सपोज हो गए। इस बार चुनाव में इनको सफाचट कर दीजिए। इस धरती से संदेश जाना चाहिए कि हम विरासत और विकास के समर्थक हैं। उन्होंने महागठबंधन घटक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके काले कारनामो से बिहार के लोग परिचित है, इनके काले कारनामों को फिर से पनपने मत दीजिए। नहीं तो बिहार जो सुरक्षा और समृद्धि का एक मानक तय कर रहा है, ये लोग आए तो फिर से इसको अराजकता की ओर धकेल देँगे।
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि एनडीए की प्राथमिकता विरासत और विकास दोनों है। उन्होंने राम मंदिर की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमे अपनी विरासत और संस्कृति पर नाज है। उन्होंने बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार में बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं।

Related posts

भोपाल:बिरसा मुंडा जयंती पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:पटना : कायस्थ समाज के लोगों ने की अपने आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना।

rktvnews

पटना:‘जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्व तैयारी, अर्ली वार्निंग और जनभागीदारी सबसे आवश्यक: राज्यपाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 नवंबर 24

rktvnews

दरभंगा:गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति 7 अप्रैल, 2024 को गया, बिहार का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment