RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:राज्य को बर्बाद करने वाली हेमंत सरकार को आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

युवाओं को 5 लाख नौकरी देने08 का झुठा कमस खाकर हेमंत सोरेन ने महापाप किया।

जेएमएम सरकार आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के लिए काम काम कर रही है।

सिमडेगा/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)8 नवंबर। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा और सुजान जोजो के लिए जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार न आदिवासियों के लिए काम कर रही है, न यहां की जनता के लिए। कांग्रेस, जेएमएम की सरकार केवल आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज जेएमएम और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा। इसलिए हेमंत सरकार का परिवर्तन कर झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी जरुरी है।
उन्होंने कहा कि 2019 में चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने अपने पिता का कसम खाकर युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, वह झूठा साबित हुआ। जेएमएम सरकार ने किसी युवा को नौकरी नहीं दी। हेमंत सोरेन ने यूजी और पीजी के युवाओं को नौकरी नहीं मिलने तक 5000 से 7000 रुपए भत्ता देने का वादा किया था, वह भी किसी को नहीं मिला। हेमंत सोरेन अपने पिता की झूठी कसम खाकर युवाओं को ठगा है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने महिलाओं को 2 हजार चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। गरीबों को 72000 देने का वादा किया था। कहा था बेटियों की शादी में सोने का सिक्का देंगे, गरीब परिवार को 51000 रुपए देंगे, लेकिन ये सोने का सिक्का और झारखंड के गरीब परिवारों का 51,000 रुपए आलमगीर आलम खा गए। सीबीआई ईडी ने आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपए बरामद। कांग्रेस नेता धीरज साहू के घर से 350 करोड़ रुपए बरामद हुए। झारखंड के गरीबों का पैसा आलमगीर आलम और धीरज साहू मिलकर खा गए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ईडी सीबीआई पर सवाल उठाते हैं। अगर ईडी सीबीआई नहीं आएगी तो झारखंड के गरीबों का जो कुछ भी बचा है उसे भी आलमगीर आलम और इरफान अंसारी लेकर चले जाएंगे, कुछ भी नहीं बचेगा। यह मोदी जी द्वारा झारखंड की जनता के विकास का पैसा था। वो पैसे कहा गये।
आज राज्य में परीक्षा कराई जाती है, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचारी कुछ लोगों को नेपाल लेकर जाती है, वहां पहले ही परीक्षा प्रश्न दे दिया जाता है। झारखंड के युवाओं के हाथ में कुछ नौकरी नहीं मिलती है। जब युवा आंदोलन करते हैं, तो पुलिस उनको पीटती है। उन्होंने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है। लेकिन भाजपा की सरकार बनेगी तो जिसने भी सीजीएल के परीक्षा पेपर लो लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। आज झारखंड के बेटे-बेटियों को रोजगार चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गठबंधन सरकार के 2 महीने बचे थे, तब सरकार मंईया सम्मान योजना ले कर आई है। हेमंत सोरेन की सरकार ने सासु का पेंशन बंद कर बहु को 1 हजार देकर सास-बहू में झगड़ा करवा रहे हैं। क्या सास का पेंशन रोककर बहू को पैसा देने से महिला का सम्मान होगा क्या? उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनेगी तो बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दिया जाएगा। महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए और राज्य के 2 लाख 87 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। हेमंत सरकार में झारखंड के युवा दुखी हैं, मां रो रही है और बालु माफिया बालु की लूट कर रहे हैं। राज्य में सोने से ज्यादा बालु का दाम हो गया है।
हिमंता बिस्वा ने कहा कि जब मैं पलामू में था, वहां लोग बोल रहे थे कि घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। यह सारा बालू यूपी, बिहार में चला जाता है। और जब गरीब ट्रैक्टर से बालू लाता है तो पुलिस उन पर कार्रवाई करती है। झारखंड में बालु पर सबसे पहला अधिकार राज्य के लोगों का है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड के सभी परिवारों को मुफ्त में बालू दिया जाएगा। 21 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना दिया जाएगा।
झारखंडवासियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जिसमें साल में त्योहार के समय 2 सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड में ये बंटी और बबली की सरकार का अंत होना चाहिए। राज्य में गरीब बालु के लिए रो रहे हैं, युवा नौकरी के लिए रो रहा है, बुजुर्ग पेंशन के लिए रो रहे हैं, वहीं हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन एक दुसरे की तारीफ करने में लगे हैं।
हिमंता बिस्वा ने कहा कि कल्पना सोरेन मंईया सम्मान की बात करती है, लेकिन झारखंड में साल में 7700 महिलाओं के साथ दुष्कर्म, 8000 मर्डर, 785 डकैती और 6900 के करीब अपहरण की घटनाएं हो रही है, लेकिन किसी आरोपी पर कार्रवाई हुई है क्या? मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि बुजुर्गों का पेंशन क्यों बंद है?
सीजीएल परीक्षा प्रश्न क्यों लीक होता है?इस दौरान हिमंता बिस्वा ने कहा कि सहारा में जिन किसी का भी पैसा है, उसको भाजपा सरकार वापसी कराएगी। यह भाजपा के घोषणा पत्र में भी है। कहा कि भाजपा सरकार बनते ही सहारा का लोगों का पाई पाई पैसा वापस किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, झारखंड से घुसपैठिए को बाहर करने के लिए यहां भाजपा और एनडीए की सरकार बनानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार और झारखंड में भाजपा सरकार बनने से राज्य का संपूर्ण विकास होगा।

Related posts

बच्चों से यौन अपराध पर मृत्यु दंड तक का प्रावधान है पॉक्सो एक्ट में।

rktvnews

अल्पवर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 मई 26

rktvnews

छत्तीसगढ : ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों का हो सफल आयोजन:मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:उज्ज्वला योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर समिति गठन का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:डा आर दयाल आइटीआई में 87 छात्रों का हुआ कैंपस सलेक्शन, संस्थापक आर डी सिंह ने जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment