RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 123 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 मार्च। भोजपुर जिला के बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट जाने वाली पक्की सड़क के पास से एक बोलेरो में से 14 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो नंबर बीआर 9डी/8553 के बीच सीट पर रखा 14 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसमें से 5 कार्टून में प्रति कार्टून में 48 पीस के हिसाब से 240 पीस 180 एम एल का 8 पीएम व्हिस्की 43.200 लीटर , 3 कार्टून में प्रति कार्टून 48 पीस के हिसाब से 144 पीस 180 एम एल का 8 पीएम रम 25.920 लीटर , 2 कार्टून में प्रति कार्टून 12 पीस के हिसाब से 24 पीस 750 एम एल का रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 18 लीटर , 3 कार्टून में प्रति कार्टून 12 पीस के हिसाब से 36 पीस 750 एम एल का रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की 27 लीटर, 1 कार्टून मे प्रति कार्टून 12 पीस के हिसाब से 12 पीस 750 एम एल का ब्लेंडर प्राइड प्रीमियम व्हिस्की 9 लीटर बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 456 पीस में 123.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस को देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। पुलिस ने उक्त शराब और सफेद रंग के बोलेरो को जप्त कर लिया है।

Related posts

चतरा: स्थानीय लोगों के हक फर्जीवाड़ा तरीके से मारने वाले लोगों के विरुद्ध उपायुक्त सख्त।

rktvnews

जगत पुकारे !

rktvnews

दुमका:पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर यातायात पुलिस ने “तीज पर पति को हेलमेट पहनाएं और पति की लंबी उम्र पाएं” अभियान चला यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक !निःशुल्क हेलमेट किया वितरित।

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

29 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment