RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर : छठ की खरीददारी को लेकर बाजारों में भीङ! दुकानों मे रौनक।

शाहपुर में छठ को लेकर सजी फलों की दुकानें

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 नवम्बर। लोकआस्था तथा सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजारो में काफी चहल-पहल देखने को मिल रहा है। छठ पूजा में चढाये जाने वाले फलों एवं अन्य पूजा सामग्रियों की खरीददारी के लिए बाजारों मे लोगों की लेकर भीङ लगी रही। सूप, दौरा, पंचमेवा, नारियल, घाघर नीबू, सेब, संतरा, अमरूद, नाशपाती, ईख सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीददारी में लोग जुटे रहे। बाजारों में खरीदारी के लिए धक्का मुक्की का आलम दिखा। लोग अपना सामान खरीदने में व्यस्त रहे। भोजपुर जिले के शाहपुर के फल दुकानदार राजू धानुक ने बताया कि फल का भाव काफी तेज है। केला, अनानास, नारियल, सेब, संतरा, अनार के दाम में काफी इजाफा हुआ है। छठव्रती पूजा मे चढने वाले फलों एवं लगने वाले सामग्रियों की खरीद महंगाई को देखते हुए उसी हिसाब से कर रहे हैं। सूप 100 से 120 रूपया जोड़ा और दौरा 150 से 200 रूपया प्रति पीस बिक रहा है। अनार 260 रुपये प्रति किलो, सेब 100 से 120 रुपया प्रति किलो, संतरा ₹80 प्रति किलो, नाशपाती 100 रुपया प्रति किलो, सिंघाड़ा ₹60 प्रति किलो, अमरुद ₹100 प्रति किलो, आंवला 80 रुपया प्रति किलो बिक रहा है। नारियल 60 से 70 रूपया जोड़ा, घाघर नींबू 30 से 40 रूपया जोड़ा, लाल ईख 80 रूपया जोड़ा, सफेद ईख 30 से 40 रूपया जोड़ा, अमरख 20 रूपया जोड़ा बिक रहा है। केला का घौध 500 से 600 रूपया प्रति घौध बिक रहा है। दुकानदार जितेन्द्र तिवारी ने बताया कि महंगाई की मार से लोग परेशान हैं और अपने पॉकेट के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों को खरीददारी में कटौती करनी पड़ रही है। फिर भी लोगों में छठ पूजा का उल्लास दिख रहा है। बाहर काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग छठ व्रत करने के लिए तथा उसमें शामिल होने के लिए अपने गाँव आये हुए हैं।

Related posts

गुड फ्राइडे पर द होली सेवियर चर्च आरा में प्रार्थना सभा आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: साउथ अभिनेता मोहन बाबू ने पुत्र संग किया बदरीनाथ के दर्शन।

rktvnews

23 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अप्रैल 25

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment