RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों के साथ भाकपा-माले नेता ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से की वार्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अक्टूबर। आरा सदर अस्पताल के 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी संघ पिछले 21 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन धरना पर है।
यह धरना एम्बुलेंस कर्मचारियों का पांच माह बेतन बकाया राशि का भुगतान करने,Zen Plas कम्पनी द्वारा इन कर्मचारियों को हटाने के खिलाफ उनकी स्थाई नौकरी के लिए यह जारी है।
मंगलवार को धरना की जायज मांगों का समर्थन करते हुए मंगलवार को भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,मेडिकल इंचार्ज दीना जी ने धरनार्थियों की मांग को लेकर भोजपुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मिल वार्ता की और इनके मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर धरना को समाप्त कराने के विषयों पर चर्चा की । माले नेता ने कहा की मांगे जल्द पूरी करने की आवश्यकता है ताकि मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा बहाल हो सके। भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि 102 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरना से जिले के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!
एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों मरीजों को जिले के सरकारी अस्पतालों से दूसरे अस्पताल में ले जाने के संकट में सेवा देते हैं। लेकिन सरकारी की ग़लत नीतियों की वजह से इन कर्मचारियों का कम्पनियों के जरिए वेतन का भुगतान किया जाता है।
माले नेता दिलराज प्रीतम ने बताया की एम्बूलेंस सेवा राज्य रोगी कल्याण समिति के जरिए सरकार मुहैया कराती है जिसे पहले प्रतिमाह एक एंबुलेंस पर 56 हजार रूपए दिया जाता था लेकिन अब यह एम्बुलेंस सेवा के रखरखाव के लिए सरकार द्वारा Zen कम्पनी को 1 लाख 50 हजार रुपए कम्पनी दिया जाने लगा और इस कम्पनी के जरिए इन कर्मचारियों को सिर्फ 11 हजार रुपए प्रतिमाह ही दिया जा रहा है जबकि सरकार की ओर से 20 हज़ार रुपए निर्धारित है बाकी पैसा अस्पताल व कम्पनी की मिलीभगत से इन कर्मचारियों का वेतन सहित एम्बुलेंस के रखरखाव के नाम पर पूरे बिहार में सरकार के खजाने की भारी लूट मची है!
इस संबंध में माले नेता ने कहा कि राज्य सरकार जिला प्रशासन अस्पताल प्रशासन की भारी लूट की जांच कर कार्रवाई करें और एम्बुलेंस सेवा कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी कर बकाया वेतन का भुगतान कर इनकी सेवा स्थायी करने जैसे मांगों को पूरा कर अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त करायें नहीं तो इस लूट के खिलाफ भाकपा-माले आंदोलन खड़ा करेगा।

Related posts

एनसीजीजी ने बांग्लादेश के सिविल सेवकों के 60वें बैच का प्रशिक्षण पूरा किया; अब तक बांग्लादेश के 2,145 अधिकारियों ने एनसीजीजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीडीसी ने की पी.एम.ई.जी.पी.-1 एवं पी.एम.ई.जी.पी-2 तथा पी.एम.एफ.एम.ई. योजनाओं में उपलब्धि की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:बदलते मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया एडवाइजरी।

rktvnews

अनोखी घटना बजरंगबली को मिला नोटिस

rktvnews

भोजपुर: सहार थाने ने वाहन चेकिंग के दौरान देशी पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान आवासन मण्डल की अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई—42 बीघा 10 बिस्वा बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment