RK TV News
खबरें
Breaking News

…..कफन के नीचे का सच।

RKTV NEWS/दिव्या शर्मा,22 मार्च।एक बादशाह की आदत थी, कि वह भेस बदलकर लोगों की खैर-ख़बर लिया करता था, एक दिन अपने वज़ीर के साथ गुज़रते हुए शहर के किनारे पर पहुंचा तो देखा एक आदमी गिरा पड़ा हैl
बादशाह ने उसको हिलाकर देखा तो वह मर चुका था ! लोग उसके पास से गुज़र रहे थे, बादशाह ने लोगों को आवाज़ दी लेकिन कोई भी उसके नजदीक नहीं आया क्योंकि लोग बादशाह को पहचान ना सके।
बादशाह ने वहां रह रहे लोगों से पूछा क्या बात है? इस को किसी ने क्यों नहीं उठाया? लोगों ने कहा यह बहुत बुरा और गुनाहगार इंसान है।
बादशाह ने कहा क्या ये “इंसान” नहीं है?
और उस आदमी की लाश उठाकर उसके घर पहुंचा दी, और उसकी पत्नी को लोगों के रवैये के बारे में बताया। । ।
उसकी पत्नी अपने पति की लाश देखकर रोने लगी, और कहने लगी “मैं गवाही देती हूँ मेरा पति बहुत नेक इंसान है”!!!!
इस बात पर बादशाह को बड़ा ताज्जुब हुआ कहने लगा “यह कैसे हो सकता है? लोग तो इसकी बुराई कर रहे थे और तो और इसकी लाश को हाथ तक लगाने को भी तैयार ना थे?”
उसकी बीवी ने कहा “मुझे भी लोगों से यही उम्मीद थी, दरअसल हकीकत यह है कि मेरा पति हर रोज शहर के शराबखाने में जाता शराब खरीदता और घर लाकर नालियों में डाल देता और कहता कि चलो कुछ तो गुनाहों का बोझ इंसानों से हल्का हुआ,
और रात में इसी तरह एक बुरी औरत यानी वेश्या के पास जाता और उसको एक रात की पूरी कीमत देता और कहता कि अपना दरवाजा बंद कर ले, कोई तेरे पास ना आए घर आकर कहता ख़ुदा का शुक्र है, आज उस औरत और नौजवानों के गुनाहों का मैंने कुछ बोझ हल्का कर दिया, लोग उसको उन जगहों पर जाता देखते थे,
मैं अपने पति से कहती “याद रखो जिस दिन तुम मर गए लोग तुम्हें नहलाने तक नहीं आएंगे, ना तुम्हारी अर्थी को कंधा देने आएंगे। वह हंसते और मुझसे कहते कि घबराओ नहीं तुम देखोगी कि मेरी अर्थी वक्त का बादशाह और नेक लोग उठाएंगे…
यह सुनकर बादशाह रो पड़ा और कहने लगा मैं बादशाह हूँ, कल हम इसको नहलायेंगे, इसकी अर्थी को कंधा देंगे और इसका दाह संस्कार भी करवाएंगेl
आज हम बज़ाहिर कुछ देखकर या दूसरों से कुछ सुनकर अहम फैसले कर बैठते हैं अगर हम दूसरों के दिलों के भेद जान जाएं तो हमारी ज़बाने गूंगी हो जाएं,
किसी को गलत समझने से पहले देख लिया करें कि वह ऐसा है भी कि नहीं? और हमारे सही या ग़लत कहने से सही ग़लत नहीं हो जायेगा और जो ग़लत है वो सही नहीं हो जायेगा।
हम दूसरों के बारे में फैसला करने में महज़ अपना वक़्त ज़ाया कर रहे हैं..बेहतर ये है कि अपना कीमती वक़्त किसी की बुराई करने की बजाय अच्छी सोच के साथ परोपकार में लगाएं…।

Related posts

भोजपुर:नगर रामलीला समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पूजन और झण्डोत्तोलन से कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य को प्राथमिकता दें सभी उपायुक्त : अलका तिवारी,मुख्य सचिव

rktvnews

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मौन अवधि (साइलेंस पीरियड) में चुनावी सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक।

rktvnews

जयपुर:विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रा पर्व की दी शुभकामनाऐं ,दुर्गाष्टमी व महानवमी को उमंग व उत्साह से मनाएं- विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

राष्ट्रपति ने अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment