RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा 8वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव में हिस्सा लेने के लिए पीयूष गोयल सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 अक्टूबर।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 29-30 अक्टूबर 2024 तक सऊदी अरब का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करते हुए व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तलाशना है। ये क्षेत्र भारत की बढ़ती वैश्विक आर्थिक उपस्थिति को दर्शाते हैं। श्री गोयल रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) के 8वें संस्करण में भी भाग लेंगे। यह एक महत्वपूर्ण आर्थिक मंच है जो वैश्विक नेताओं, निवेशकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करता है।
श्री गोयल इस यात्रा के दौरान रियाद में लुलु हाइपरमार्केट में दिवाली उत्सव का उद्घाटन करेंगे और भारतीय समुदाय, भारतीय मूल के चार्टर्ड अकाउंटेंट और विभिन्न क्षेत्रों से उभरते भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे। श्री गोयल भारतीय दूतावास में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) भित्ति का भी अनावरण करेंगे, जिससे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय शिल्प कौशल को विश्व स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
पीयुष गोयल की 8वें एफआईआई की यात्रा कारोबार को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए ठोस आधार तैयार करेगी। उनकी भागीदारी भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, सतत विकास, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पर भारत के ध्यान, अक्षय ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार अवसरों को उजागर करेगी।
श्री गोयल एफआईआई के दौरान प्रमुख वैश्विक निवेशकों से मिलेंगे। इन मुलाकातों का उद्देश्य निवेशकों का विश्वास मजबूत करना, निवेश प्रवाह को सुविधाजनक बनाना और मेक इन इंडिया पहल के साथ भारत को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। माननीय मंत्री ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन और व्यापार सुविधा में सहयोगी प्रयासों पर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री, उद्योग और खनिज संसाधन मंत्री, निवेश मंत्री और ऊर्जा मंत्री सहित प्रमुख मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। श्री गोयल भारत-सऊदी रणनीतिक भागीदारी परिषद के तहत अर्थव्यवस्था और निवेश समिति की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कृषि, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Related posts

ब्रह्मा जी के नौ पुत्रों का विवाह कर्दम ऋषि के 9 पुत्रीयों के साथ हुआ था :श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया अभिनंदन।

rktvnews

गढ़वा:रा0 कृ0 मुखदेव +2 उच्च विद्यालय मझिआँव में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नौसेना अनुसंधान और परीक्षण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ की आधारशिला रखी।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद् के 15वें सम्मेलन का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment