RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:पहले दिन 08 अभ्यर्थियों ने खरीदा नाम-निर्देशन पत्र ,एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया पर्चा।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)29 अप्रैल।लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होते ही रांची संसदीय क्षेत्र से आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 कोे 08 अभ्यर्थियों द्वारा नाम-निर्देशन पत्र खरीदा गया। जिन अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र खरीदा उनके नाम निम्न हैं:-

1. मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय
2. संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी
3. मिंटू पासवान, एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट)
4. रामहरि गोप, एपीआई
5. धर्मेन्द्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा
6. हरिनाथ साहू, लोकहित अधिकार पार्टी (झा)
7. पंकज कुमार रवि, (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
8. मनोज कुमार, निर्दलीय

एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया नामांकन

रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी होने के पहले दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन दाखिल किया। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के अभ्यर्थी मिंटू पासवान ने समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।
आपको बतायें कि समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-312 से नामांकन पत्र सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा। जबकि निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष (ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या-202) में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

Related posts

चतरा:सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर :रघुवंशी कुअँरी +2 उच्च विद्यालय तियरा में शिक्षा संवाद आयोजित।

rktvnews

दुमका:संताल में संताल, पहाड़िया की घटी आबादी, भाजपा सरकार आने पर होगी जांच : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से केन्द्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ने की भेंट।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने GlobalInvestorsSummit हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment