RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

RKTV NEWS/छपरा(सारण )11 मार्च।होली त्योहार के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बानाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक आहुत की गई।
शांति समिति के सदस्यों से एक एक कर पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किये गए।
शांति समिति के सदस्यों ने विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी दी। इन जगहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी। शहर की गलियों में बाइक एवं पैदल पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। शान्ति समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ होली एवं रमजान मनाने का भरोषा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। तंग गालियों में भी बाइक एवं पैदल गश्ती की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर शांति समिति के सदस्यों को भी अपनी उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया गया। असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। सभी सदस्यों को असमाजिक तत्वों के बारे में त्वरित जानकारी प्रशासन को देने का अनुरोध किया गया। हुड़दंग मचाने वाले तथा नशापान करने वालों की विरुद्ध भी जानकारी देने को कहा गया।
सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है। साइबर सेनानी ग्रुप के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।किसी भी तरह के अफवाहजनक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी। समिति के सदस्यों को भी सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा गया। किसी भी तरह के अश्लील एवं द्विअर्थी संगीत बजाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर सभी अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखेंगे तो सामाजिक सौहार्द सदैव कायम रहेगा एवं सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाए जायेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:01लाख से अधिक के ट्रांजेक्शन पर नजर रखें बैकर्स, जानकारी करें साझा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुजरात में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली लागू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

इंदौर:सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित एमवाय में बिल्लियों के वीडियो के संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान।

rktvnews

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल प्रखंड के अलीपुर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-माले

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख के चुनाव के स्थगन आदेश के बाद औंधे मुंह गिरे प्रमुख विरोधी।

rktvnews

Leave a Comment