RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर आरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , भोजपुर बलदेव चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त बलदेव चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन प्रदान नहीं करते, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, भूजल स्तर को बनाए रखने तथा पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना और उसे विकसित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित बनाए रखने के लिए सामूहिक जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित आवरण को बढ़ाने हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

पटना:प्रकृति के मनोरम चितेरे और छायावाद-युग के महान कवि थे पंत: डॉ सुलभ

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बी.एस.डीएवी. स्कूल में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘विश्वकर्मा पूजा’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

Leave a Comment