RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

काशी तमिल संगमम चरण II के शिक्षक समूह ने घाटों, सुब्रह्मण्य भारती के आवास और कांची मठ का दौरा किया।

वाराणसी/उत्तर प्रदेश 20 दिसंबर।काशी तमिल संगमम चरण II के शिक्षक प्रतिनिधिमंडल समूह (यमुना) ने हनुमान घाट का दौरा किया और आचार्यों से गंगा के विभिन्न घाटों के इतिहास के बारे में जाना।
बाद में, प्रतिनिधियों ने घाटों पर स्थित प्राचीन मंदिरों का दौरा किया और उनके इतिहास, दिव्यता और भव्यता के बारे में जाना। समूह ने हनुमान घाट स्थित श्री सुब्रमण्यम भारती के आवास का भी दौरा किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। समूह ने कांची मठ का दौरा किया और इसके इतिहास के बारे में जाना।
समूह ने काशी और तमिलनाडु के बीच गहरे संबंधों के बारे में जाना तथा हनुमान घाट, केदार घाट और हरिश्चंद्र घाट के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया, जहां अनेक तमिल परिवार कई वर्षों से रह रहे हैं, जो काशी तमिल संगमम की भावना का उदाहरण है।
काशी तमिल संगमम का दूसरा चरण 30 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। पिछले साल, काशी तमिल संगमम का पहला चरण 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया गया था। इसमें तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 1400 (प्रत्येक 200 व्यक्तियों के 7 समूह) व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पहले दो समूह पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। काशी प्रवास के दौरान वे अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रयागराज और अयोध्या भी जायेंगे।

Related posts

18वीं लोकसभा : टकराव से शुरुआत।

rktvnews

अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे असामाजिक तत्व!दरभंगा पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन।

rktvnews

भोजपुर:भगवान शिव की शरण से दूर होते हैं सभी कष्ट : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

गुणवत्ता और लागत की दृष्टि से एम-सैंड बजरी का बेहतर विकल्प -निदेशक, माइंस एवं पेट्रोलियम

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment