सारण, छपरा/बिहार 2 अक्टूबर।आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर समाहरणालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उप विकास आयुक्त सारण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए ताकि हम सब उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है।राष्ट्रपिता का जीवन आत्मनिर्भरता,श्रम की गरिमा स्वच्छता और ग्रामीण विकास का संदेश देता है। वे शांति और अहिंसा के महान दूत थे।स्वच्छता के प्रति उनकी सोच, उनके विचार को हम सब मिलकर आत्मसात करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
