
अभिनंदन समारोह में किसान सलाहकारों की समस्याओं से कराया अवगत।

विधान पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने मदद का दिया आश्वासन।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 सितंबर। आज बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ भोजपुर के बैनर तले स्थानीय नागरिक प्रचारिणी के सभागार में पूर्व मंत्री रहे विधान पार्षद सह बिहार जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री भगवान सिंह कुशवाहा का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सलाहकार भोजपुर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार व संचालन कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक जगदीशपुर के किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम में विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए जनसेवक के रिक्त पदों पर किसान सलाहकार के समायोजन, मानदेय 40 हज़ार करने आदि की बात कही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के मुख्य संरक्षक जानकी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि आज जनसेवक के रिक्त पद पर किसान सलाहकार की नियुक्ति की गई, लेकिन मानदेय 13 हजार है जो 14 साल से है।लेकिन कृषि विभाग किसान सलाहकार को कर्मी नहीं मानता है, परंतु ऐसा कोई कार्य नहीं जो किसान सलाहकार नहीं करेगा, चाहे कृषि गणना, इलेक्शन कार्य, सांख्यिकी कार्य,अंचल प्रखंड, अन्य विभागों का कार्य भी किसान सलाहकार करते हैं। लेकिन मानदेय 13 हजार है।कार्यक्रम में कैमूर, रोहतास, बक्सर, नालंदा,अरवल, के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंडों के किसान सलाहकार भी उपस्थित हुए और अपनी बात रखी, सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जनसेवक के पद पर समायोजन और मानदेय 40 हजार किया जाए। कार्यक्रम को सुमन, धर्मेंद्र कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सुराज कुमार, संतोष कुमार सिंह, राजीव रंजन, वरुण, रणजीत बहादुर, मुन्ना कुमार,भानु प्रताप संजीत, अशोक सिंह, दिन बंधु राय, मिथिलेश कुमार ब्रजेश नारायण, महेश कुमार, संतोष, परमेश्वर गुप्ता, केशरी, कमलेश, अंजाम, प्रेम चांद, राजेश कुमार, संजय कुमार, बृज मोहन, रवि शंकर, बलिराम अजय धीरज, प्रेम दीप, संजू, प्रियंका, नीलम सिन्हा , विद्याधर सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में उपस्थित किसान सलाहकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी की मांग शत प्रतिशत सही है, मैं मुख्य सचिव और मुख्य मंत्री से मुलाकात कर जानकारी दूँगा, और अपने साथ आपके संघ के साथियो के शिष्टमंडल की वार्ता भी कराऊंगा।आपने मुझ पर विश्वास किया है तो मेरी भी कोशिश आप सबो के लिए जारी रहेगी, अंत में सुराज कुमार ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
