RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के भलुहीपुर में लगाया गया शिवि।

मोहल्ले वासियों ने महापौर एवं नगर आयुक्त को अपनी समस्याओं से कराया अवगत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)04 मई।नगर निगम के द्वारा “आपका शहर आपकी बात” के तहत रविवार को शहर के वार्ड नंबर-30 भलुहीपुर मुहल्ला में शिविर लगाया गया। जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपनी समस्याओं से महापौर इंदु देवी और उपनगरआयुक्त कोमल कुमारी को अवगत कराया। क्षेत्र वासियों ने उत्साह पूर्वक अपनी सड़क, नाला, राशन कार्ड, लाइट, पेयजल तथा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित, सुझाव व आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर इंदु देवी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, जो विगत 22 अप्रैल से शुरू है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी मामले आ रहे हैं, उसका निदान जरूर होगा।सदर अनुमंडलाधिकारी रश्मि सिन्हा ने बताया राशन कार्ड संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है। आवेदन पत्र के साथ लिखकर मेरे ऑफिस में भेजिए, उसे जल्द सॉल्व किया जाएगा। उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आई, उन समस्याओ का प्राथमिकता के अधार पर त्वरित निदान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षद से बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस मौके पर उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सहायक अभियंता (यांत्रिक) श्री सुनील कुमार रविदास, सफाई प्रभारी विकास कुमार, वार्ड-30 की पार्षद अनीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि पिंटू साह, निगम पर कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार, मोहित कुमार एवं स्थानीय लोगों में विवेक कुमार, राजेश चंद्रवंशी, विपुल कुमार, प्रकाश कुमार, सोहन साहू, मनमोहन गुप्ता, सिकंदर कुमार, फूल कुमारी, रवि यादव, विनीता देवी, सुख पाठक कुमारी, अभिनय कुमार, बिट्टू कुमार, पप्पू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

भोजपुर:विवाद में आई कुंवर सिंह की प्रतिमा,मामला कुंवर सिंह पार्क आरा का।

rktvnews

भोजपुर : अग्निकांड में 50 घर जले, विधायक ने अग्निपीड़ितों का कुशलक्षेम पूछा।

rktvnews

मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खारे जल में झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड सहयोग

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment