RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की।

देहरादून/ उत्तराखंड 26 फरवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन अनुश्रवण समिति की पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने देहरादून के ISBT क्षेत्र में भिक्षावृति को खत्म कर उनके पुर्नवास के लिए विभाग को पायलट प्रोजेक्ट पर तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य में कुछ अनाथ, गरीब, भिक्षावृति में लिप्त, जरूरतमंद एवं प्रवासी मजदूरो के बच्चों को जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड आदि के न होने के कारण स्कूलों द्वारा दाखिला न दिए जाने के मामले संज्ञान में आए। शिक्षा के मुद्दे को अत्यन्त संवेदशीलता से लेते हुए मुख्य सचिव ने अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू को इस सम्बन्ध में नोडल बनाया और किसी भी बच्चे को किसी भी कारण से सरकारी स्कूल में दाखिले से मना करने वाले प्रधानाचार्य या शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, राधिका झा, एच सी सेमवाल, अपर सचिव रंजना राजगुरू तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम महिला मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

भारतीय इस्लामिक परंपरा का वैश्विक केंद्र बनेगा आईआईसीसी: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

rktvnews

भोजपुर:बिहार में सामाजिक – आर्थिक बदलाव लाल झंडा के ताकत से ही है संभव : कुणाल

rktvnews

आरईसी लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के लिए यूएनआईएसईडी के साथ हाथ मिलाया।

rktvnews

पटना: स्वर्ण पदक विजेता मो जाबिर अंसारी ने डीएम से की मुलाकात।

rktvnews

प्रयागराज के महाकुंभ में राजस्थान सरकार।

rktvnews

Leave a Comment