RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )09 सितंबर।आज महिला एवं बाल विकास निगम ,बिहार पटना के दिशा -निर्देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला स्तर पर डॉक्टर नेमीचंद्र उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला मिशन समन्वयक मोहम्मद तैयब अहमद ने बताया कि देश के विकास के लिए अधिक -से -अधिक नागरिकों को साक्षर होना अति आवश्यक है । साक्षरता उन्नति और विकास का कारक बन सकती है । पढ़ने – लिखने में सक्षम व्यक्ति साक्षर है ।जिसे अक्षरों का ज्ञान भाषा की मर्यादा सही व गलत में फर्क समझ आता है, वह साक्षर है।
साथ -ही -साथ राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं यथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना ,संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, भारतीय न्याय संहिता के साथ भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह को रोकने हेतु विशेष जानकारी दी ।
उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक कुमार रोहित द्वारा शिक्षा के महत्व को विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर होना अति आवश्यक है बिना शिक्षा हम समाज का ना विकास कर सकते हैं और ना ही निर्माण कर सकते हैं ।
वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासन अनुपमा श्रीवास्तव एवं केस वर्कर अंजू कुमारी ने कहा कि हिंसा से महिलाओं एवं किशोरियों को बिल्कुल नहीं डरना है हिंसा के डर से अपने काम को छोड़ना नहीं बल्कि हिंसा के खिलाफ मुखर होकर विरोध करना है ।आपकी मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर एवं 181 हमेशा तत्पर है आप कभी भी उनका सहयोग ले सकती हैं।
साथ ही जिला समन्वयक पीयूष पराग यादव एवं जिला परियोजना सहायक नेकी आलम द्वारा पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी, उन्होंने एनीमिया से होने वाले नुकसान को बताया, जीवन में पोषण क्यों जरूरी है इसकी विस्तृत जानकारी दी साथ ही पोषण भी पढ़ाई भी थीम की बारे में बताया और उन्होंने कहा कि आज के पर्यावरण को सही रखने के लिए हम सभी को एक पेड़ लगाना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम उपस्थित सभी छात्राओं के बीच महिला सशक्तिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के टॉपिक पर भाषण प्रतियोगिता कराया गया एवं विजेता सभी विजेता छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त स्कूली बैग उपहार स्वरूप दिया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षिका एवं शिक्षक उपस्थित थे । अंत में सधन्यवाद के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Related posts

महिला कालेज आरा में विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज़’ विषयक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का दूसरा दिन : थीमैटिक सेशनः ‘सस्टेनेबल फाइनेंसः पब्लिक एंड प्राइवेट इन्वेस्टमेंट’में हुई चर्चा

rktvnews

दुमका:14 जनवरी को तातलोई में पर्यटकों के आगमन को लेकर उपायुक्त ने दिए त्वरित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर मीडिया एवं एम.सी.एम.सी. कोषांग द्वारा बैठक आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली:न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ।

rktvnews

डी.के. कॉलेज “डुमराँव” में बिहार उद्योग विभाग द्वारा बक्सर जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से स्टार्टअप कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment