RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कार्य मे घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ए०एन०एम० व आशा की संविदा की समाप्त।

अपने दायित्वों का सत्यनिष्ठा के साथ। कार्य नहीं किया तो होगी कार्यवाही

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)06सितंबर। दिनांक 22.05.2024 को कस्बा छपरौली में पटटी धनकोशिया में नियमित टीकाकरण सत्र पर अनुराधा शर्मा ए०एन०एम० (संविदा) के द्वारा 08 माह की बच्ची दुआ पुत्री आजाद को पेन्टा वैक्सीन की तृतीय डोज निर्धारित रूट (बच्चे की जांघ) पर न लगाकर गलत रूट (बच्चे की दाई बांह) पर लगा दी गयी। गलत रूट पर वैक्सीन दिये जाने पर दुष्प्रभाव के कारण बच्ची के हाथ में सूजन आ गयी व असहनीय दर्द होने लगा। सम्बंधित प्रकरण की जांच हेतु जिलाधिकारी के द्वारा जांच कमेटी गठित की गयी। जांच टीम के द्वारा जांच आख्या में अनुराधा शर्मा ए०एन०एम० दोषी पाई गई , ए०एन०एम० (संविदा) का कार्य अत्यन्त निम्न श्रेणी का होने तथा बच्चो के स्वास्थ्य/जीवनरक्षा से जुड़ा है। अतः समस्त तथ्यो को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अनुराधा शर्मा की संविदा समाप्त करने का अनुमोदन दिया ।
2. रेखा शहरी आशा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटटी चौधरान के अन्तर्गत कार्यरत है, विगत 09 माह से इनके द्वारा किसी भी प्रशिक्षण, मासिक बैठक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमो में सहयोग नहीं किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों द्वारा इनको पूर्व में कई बार चेतावनी पत्र निर्गत किये जा चुके है, परन्तु इनके कार्यों में कोई सुधार नहीं हुआ है।जिलाधिकारी ने रेखा आशा की संविदा समाप्त करने का अनुमोदन दिया उन्होंने कहा जो अपने कार्य को सत्यनिष्ठा ईमानदारी के साथ नहीं करेगा उनके प्रति कार्यवाही की जाएगी कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा और उनका हौसला भी बढ़ाया जाएगा।

Related posts

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर एनएसएस के समन्वयक और स्वयंसेवको को कुलसचिव ने किया सम्मानित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

नई दिल्ली:आयुर्वेद पर्यावरण को आत्मसात करते हुये मानव जीवन के साथ साथ पशु और पौधों को भी लाभ पहुंचाता है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

रक्षा मंत्री ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में भारत के संयम और संकल्प पर प्रकाश डाला।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रतन टाटा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment