RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

वैशाली:डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित 2430 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)25 मार्च।वैशाली जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डभईच चौक के पास सड़क पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम द्वारा डभईच चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक Tata LPT (छह चक्का) ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 2430 लीटर बताई गई है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
कार्रवाई के दौरान ट्रक पर मौजूद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप जिले के किसी क्षेत्र में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा जब्त शराब एवं वाहन को जब्ती सूची बनाकर सुरक्षित रखा गया है।
जिला पदाधिकारी, वैशाली ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है और लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित वाहन जांच, छापेमारी एवं गुप्त सूचना तंत्र को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related posts

इंदौर:मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने वाला पहला विधानसभा क्षेत्र बना सांवेर।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गूंजी लोक कला की गूंज : सिद्धेश्वर सेन और मदन निषाद का ‘स्मरण’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:देशव्यापी मजदूरों के आंदोलन के तहत RYA का प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार:बिहार विधान परिषद सभापति और भाजपा नेता आनंद रमन ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

एनसीएल विशेष अभियान 5.0 के तहत ‘कबाड़ से कला’ और स्वच्छता को बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment