
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सहजौली ग्राम में रक्षाबंधन के अवसर पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने वृक्ष बंधन एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा, जिससे पर्यावरण कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों ने वृक्ष लगाया एवं वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि भोजपुर जिला के पेड़ उपक्रम प्रमुख मुकेश कुमार मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पर्यावरण की रमेश कुमार सुदामा ने कहा कि “वृक्षो रक्षति रक्षितः ” जो वृक्षों की रक्षा करता है, उसकी रक्षा वृक्ष करते हैं इसलिए आज हम सभी को वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए वहीं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के पेड़ उपक्रम सह प्रमुख नित्यानंद ओझा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हमें राष्ट्र, समाज, कुटुंब, प्रकृति पर्यावरण एवं स्वयं की सुरक्षा का जिम्मेवारी लेना चाहिए
कार्यक्रम में संभु नाथ मिश्रा, अशोक राय, अजीत कुमार दुबे सहित लोग शामिल हुए।
