RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार कौशल विकास मिशन और BIPARD SKILL PARK के संयुक्त तत्वावधान में “स्किल्स से समृद्धि तक: बिहार की यात्रा 2047 तक” विषय पर नेशनल स्किल्स मीट का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)01 मई।आज पटना के होटल ताज में बिहार कौशल विकास मिशन और BIPARD SKILL PARK के संयुक्त तत्वावधान में “स्किल्स से समृद्धि तक: बिहार की यात्रा 2047 तक” विषय पर नेशनल स्किल्स मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन कौशल विकास को प्रेरणादायक, सुलभ, समावेशी और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रमण्यम, बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफ़ीना तथा BIPARD SKILL PARK के डीजी के. के. पाठक उपस्थित रहे।
प्रारंभ में प्रो. बी. वेंकटेश के द्वारा स्वागत भाषण और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके बाद BIPARD SKILL PARK पर के. के. पाठक के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। तदोपरान्त बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन एवं BIPARD SKILL PARK द्वारा विकसित बिहार 2047: सभी के लिए कौशल और अवसर विषय पर प्रस्तुति दी गई जिसमें भावी योजनाएं और अपेक्षाएं साझा की गईं।
इस अवसर पर बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के सीईओ-सह-सचिव, श्रम संसाधन विभाग, दीपक आनन्द और भुवनेश्वर SDE के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए। मौके पर नीति आयोग के सीईओ बी. वी. आर. सुब्रमण्यम ने कृषि आधारित कौशल प्रशिक्षण पर जोर दिया और कहा कि कृषि क्षेत्र में वैल्यू एडेड एवं तकनीक आधारित प्रशिक्षण से सार्थक बदलाव लाया जा सकता है। कौशल विकास किसी भी देश के विकास का आधार है। इसलिए हमें कौशल प्रशिक्षण को लेकर युवाओं और गार्जियन को इसके बारे में जागरूक करने के प्रयास पर फोकस करने की जरूरत है। इंडिया दुनिया का सबसे युवा देश है और हमारा 28 वर्ष औसत है। इसलिए आज हमें सही कौशल पारिस्थितिकी बनाने की जरूरत है।
यह आयोजन बिहार को एक कुशल, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सराहनीय है।

Related posts

भोजपुर:SB कालेज में “पर्यावरणीय प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण”विषय पर सेमिनार।

rktvnews

साक्षरता से सशक्तिकरण तक: रंगमंच, मीडिया और तकनीक के संग समाज निर्माण की यात्रा का नाम “रवीन्द्र भारती”

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में उद्यमी वार्ता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment