RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 फरवरी। शुक्रवार को सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, आरा के संस्थापक अध्यक्ष स्व० तपेश्वर सिंह पूर्व सांसद का 35वाँ पूण्यतिथि बैंक परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। वर्तमान सहकारिता में स्व० तपेश्वर सिंह जी कि के विचारो की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी की गई। गोष्ठी के विषय वस्तु पर बैंक के प्रबंध निदेशक द्वारा प्रकाश डाला गया।
बैंक के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि भारत सरकार स्तर पर सहकारिता के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे हर प्रयास का आधार पंचायत एवं जिला स्तर की सहकारी समितियाँ ही है। भविष्य में सहकारी समितियों के महत्व को देखते हुए स्व० सिंह ने वर्ष 1960-61 के दशक में ही समितियों का गठन तथा सुदृढीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।स्व० सिंह के विचार पूरी तरह प्रासंगिक है।
बैंक के निदेशक श्री त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने स्व० तपेश्वर सिंह के सपनों की मूर्तरूप दे रहे बैंक के अध्यक्ष की भूरि-भूरी प्रशंसा की तथा बताया कि पूरा सहकारिता परिवार स्व० सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने हेतु कृत संकल्प है।मुख्य अतिथि श्री रमेशचंद्र चौबे ने बताया कि स्व० तपेश्वर सिंह की उंचाई उनके द्वारा पूरी तरह आधुनिक सज्जोसच्चा से बनवाए गए बिस्कोमान भवन की उंचाई से पता चलता है। स्व० सिंह दूरदृष्टि रखते थे तथा उनके सभी कार्य भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप किए जाते थे। इस अवसर पर विभा जी, रम्भा जी, अधिवक्ता, श्री अशोक राम, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटि, श्री संजय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष ने भी स्व० सिंह ‘के द्वारा जिले के किसानों मजदूरों के हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजली अर्पित की गई।
इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह, संजय कुमार सिंह, उग्रेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, हरेन्द्र सिंह, निशांत कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, सहित सैकड़ों पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री कुमार राजीव रंजन ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 16 फ़रवरी 25

rktvnews

स्टार्टअप्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा” का लक्ष्य नवोन्मेषण और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

भोजपुर : नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

चतरा:दो नाबालिग बच्चियों को “बालिका वधू” बनने से बचाया गया।

rktvnews

Leave a Comment