
बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पहुंच मंत्री, उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग, झारखंड सरकार ने किया झंडोत्तोलन।
RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)15 अगस्त।78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में झंडोत्तोलन आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री, उद्योग विभाग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच कार्यक्रम में भाग लिया। उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने मंत्री का स्वागत किया। जिसके पश्चात परेड निरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जीप पर सवार होकर मंत्री, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मंत्री ने 09 बजकर 5 मिनट पर झंडोत्तोलन किया। मंत्री समेत उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
मंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की विशेषताएं बताते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ हीं शहीद के परिजनों, समेत अन्य का भी अभिवादन किया। आगे उन्होंने कहा कि विगत 77 वर्षों में भारतवर्ष में चहुँमुखी विकास हुआ आप इसके साक्षी है। आप हमसभी देषवासी आजादी की 78वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।
देश के अनगिनत क्रांतिकारियों और बलिदानियों की याद में इस समारोह में आप सभी का स्वागत है। आपसभी जानते है कि आजादी हमें यु ही नहीं मिली। इसके लिए अपना जान निछावर करदेने वाले भारत माता के सपूतों ने लंबी लड़ाई लड़ी जिसमें हमारे झारखण्ड के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के नाम स्वर्णक्षरों में अंकित है, भगवान बिरसा मुण्डा, तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हु, निलाम्बर-पिताम्बर, चाँद-भैरव, फुलो-झानो, जयमंगल पाण्डेय, नादिर अली खाँ सहित टाना भगत आंदोलनकारी प्रमुख रहे और हसते हसते फांसी के फंदे को चूम लिया।
हमारा मूल उद्देश्य है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े तमाम लोगों के जीवन स्तर, सामाजिक, शैक्षणिक स्थिति में सुधार के लिए कार्य करें। आगे उन्होने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-325 में श्रम बजट 46 लाख मानव दिवस के विरू26 लाख मानव दिवस सृजन किया गया। जिसमें महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत हैं 600 मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिवस का कार्य दिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत विŸाीय वर्ष 2024-25 में चतरा जिला में 15 सौ एकड़ में वृक्षारोपण का कार्य कराया जा रहा है। वीर सहीद पोटो हो खेल विकास योजना अंतर्गत 160 खेल मैदान को पूर्ण कर लिया गया है। बिरसा सिंचाई कूप योजना अंतर्गत 3452 कूपों की स्वीकृति दी गई है, 43 कूप पूर्ण है एवं शेष प्रगति पर है। गरीबी उन्मूलन एवं महिलाओं के उत्थान एवं सषक्त करने के उद्देष्य से ग्रामीण विकास विभाग के जेएसएलपीएस चता द्वारा 15 हजार सखी मंडलों का गठन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 9 हजार सखी मंडलों को बैंको द्वारा आजीविका को बढ़ाने के लिए कुल 90 करोड़ ऋण उपलब्ध कराया गया है जो कृषि के क्षेत्र में निवेष किया गया है।
ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत प्रखण्ड हंटरगंज निलाजन नदी में 03 बड़ा पुल बनाया जा रहा है। जोरी काली मंदिर से कुरिद, लोहसिंघना से करमा, डुमरी से कोबना इन तिनों पुल का निविदा प्रकाषित हो चुकी है निविदा निष्पादित होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। डीएमएफटी योजना अंतर्गत कुल 207 पी0सी0सी0 पथ निर्माण जिसकी प्राक्कलित राषि 49 करोड़ 30 लाख से कार्य कराया जा रहा है।
जिला कल्याण विभाग
वित्तीय वर्ष 2023-24-प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत कक्षा 01 से 10 तक के लिए 1 लाख 6 हजार 9 सौ 43 छात्र/छात्राओं को 21 करोड़ 22 लाख 55 हजार 8 सौ छात्रवृति का भुगतान किया गया। कक्षा 11 से 12 तक के 6 हजार 9 सौ छात्र/छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के अंतर्गत 5 करोड़ 27 लाख 19 हजार 2 सौ 94 छात्रवृति भुगतान किया गया।
उद्योग विभाग
चतरा औद्योगिक नगरी है जहां मगध, आम्रपाली इत्यादि कोल परियोजनाएं है यहां रोजगार मेला लगाकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा, चतरा में 200 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने की योजना बनायी जा रही है।
डीएमएफटी
डीएमएफटी अंतर्गत 2019 से 2024 तक निम्न योजनाओं को क्रियान्वयन किया गया है पेजयल एंव स्वच्छता के क्षेत्र में 13 हजार 6 सौ 88 योजनाएं 3 सौ 30 करोड़ 41 लाख 43 हजार की लागत से कराई जा रही है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण नियंत्रण के क्षेत्र में अठासी योजनाएं बीस लाख चौरासी हजार की लागत से करायी गयी है। चिकित्सा क्षेत्र में कुल चालीस योजनाएं तीन करोड़ चौवालीस लाख तेरह हजार की लागत से कराई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में कुल तीन सौ तेरह योजनाएं चौदह करोड़ नब्बे लाख की लागत से कराई गई है।महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में कुल पांच सौ उन्तीस योजनाएं दस करोड़ चौंतीस लाख बीस हजार की लागत से कराई गई है। स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में कुल चार हजार एक सौ बारह शौचालयों का निर्माण पचास करोड़ सैंतालीस लाख बावन हजार की लागत से कराई गई है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक हजार तीन सौ पंचानबे योजनाएं चार अरब चौवालीस करोड़ तिहत्तर लाख की लागत से कराई गई है। कौशल विकास के क्षेत्र में कुल 25 योजनाएं पचास लाख इकसठ हजार की लागत से कराई गई है। इस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में बीस हजार एक सौ नब्बे योजनाएं आठ अरब पचपन करोड़ दो लाख छब्बीस हजार की लागत से कराई गई है। इसके अलावे मंत्री द्वारा कई अन्य विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया गया।
दो लोगों के बीच हुआ नियुक्ति पत्र का वितरण
स्व0 अनिल कुमार प्रभात भुतपूर्व सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय बचरा टण्डवा के पुत्र अमन भारत को अनुकम्पा के आधार पर वर्ग-3 (निम्न वर्गीय) लिपिक के पद के लिए एवं सुश्री कविता कुमारी पिता-अनेष्वर यादव ग्राम परामातु, पोस्ट थाना लावालौंग जिला चतरा को साहरणालय चतरा अंतर्गत चतुर्थ वर्ग के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बेहतर कार्य करने वाले सीएससी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही मौके पर विधिवत चतरा बाईपास का शिलान्यास भी किया गया।
मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में उपायुक्त रमेष घोलप, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी/कर्मी, पत्रकार बंधु समेत कई गणमान्य एवं आम लोग उपस्थित थे।


