RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के तीन विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में है तैनात।

RKTV NEWS/बासुकीनाथ( दुमका )30 जुलाई।श्रावणी मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा फायर सेफ्टी की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। संभावित किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के चार (04) विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

अग्निशमन वाहन निम्नलिखित स्थानों पर तैनात

1. जरमुंडी थाना के आस-पास, ब्लॉक के पीछे अग्निशमन वाहन में प्रधान अग्निक चालक गिरेन्द्र राम मो0- 8877067444,अग्निक चालक राजनाथ सिंह मो0- 7700810056 प्रतिनियुक्त हैं।

2.दर्शनिया टीकर क्षेत्र में खड़ी अग्निशमन वाहन में प्रधान अग्निक चालक अरविन्द कुमार मो0-7979718508,अग्निक चालक जयप्रकाश खाखा मो0- 8294029926 प्रतिनियुक्त हैं

3.क्यू कॉम्प्लेक्स परिसर में 2 अग्नि शमन वाहन है l
जिसके संचालन के लिए इनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है l अग्निशमन वाहन के प्रधान अग्निक चालक राजकुमार पाण्डेय मो0-9470179577, 7903745464, अग्निक चालक सुरेद्र लोहरा मो0-7761939094,
अग्निक चालक बिनोद मुण्डा मो०- 8340299032 एवं अग्निक चालक कुलदीप केरकेट्टा मो0- 7257887859

प्रशासन द्वारा सभी फायर सेफ्टी वाहनों को आवश्यक उपकरणों एवं प्रशिक्षित कर्मियों के साथ तैयार रखा गया है। मेला क्षेत्र में आगजनी जैसी किसी भी विपरीत परिस्थिति से त्वरित और प्रभावी रूप से निपटने हेतु यह व्यवस्था की गई है।साथ ही सभी टेंट सिटी एवं आवासन केंद्रों में अग्निशमन यंत्र रखा गया है l अग्निशमन विभाग के द्वारा मेला प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को कर्मियों को अग्नि शमन यन्त्र के इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया गया है। नियमित रूप से यंत्रों की जांच भी की जाती है।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फायर सेफ्टी टीम को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

पेयजल आपूर्ति को लेकर हुई ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क की क्रियान्वयन हेतु हुई बैठक।

rktvnews

चतरा:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रीराम भक्त स्व अशोक सिंघल।

rktvnews

भोपाल:कला और साहित्य मन को प्रदान करते हैं आत्मिक अनुभूति : राज्यपाल

rktvnews

विचार धारा से मुक्ति पाकर ही श्रेष्ठ सृजन सम्भव:संतोष चौबे

rktvnews

Leave a Comment