RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति (सीएमआर) की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)06 अगस्त।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज मो० मकसूद आलम की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन द्वारा आज दिनांक समाहरणालय सभा कक्ष में जिला अंतर्गत अवशेष प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति (सीएमआर) की समीक्षा बैठक की गई।
संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार अवशेष सीएमआर कि संबंधित प्रत्येक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से अभी तक बकाया सीएमआर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कारणों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक दशा में अवशेष सीएमआर जमा करने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित शेष बकाया लॉट को गिराने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिलर के कारण सही समय धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित नहीं होने पर मिलर के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कुछ ऐसे पैक्स अध्यक्ष जो रुचि के साथ कार्य नहीं कर रहे हैं उनको भी निर्देश दिया गया कि जितनी जल्द हो सके अपना लक्ष्य को पूरा करें।
उप विकास आयुक्त द्वारा दोनों मिलर को निर्देश दिया गया कि मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए अतिरिक्त कार्य अवधि में चावल की अधिप्राप्ति सुनिश्चित करायें।
संबंधित बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कौशर जमाल जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम गोपालगंज कुमार कुंदन,जिला सहकारिता पदाधिकारी गेनधारी पासवान, सभी प्रखंड के एमoओo और सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित मिलर आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भोपाल:इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

rktvnews

संस्कृत भाषा में ही विश्व को पहला ज्ञान-विज्ञान -ऋग्वेद के रूप में मिला:आचार्य डा भारत भूषण

rktvnews

चतरा:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. भातखंडे व पं. पलुस्कर स्मृति समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment