RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई । गुरुवार को उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक का संचालन प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति के द्वारा किया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी /पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में वन विभाग को निर्देश दिया गया कि इस वर्ष गंगा ग्राम के तीनों प्रखंड में अधिक से अधिक पेड़ लगाई जाए और उसकी सूची जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही साथ जिले के सभी नगर पंचायत और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वन प्रमंडल भोजपुर से समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक मात्रा में नगर पंचायत और नगर परिषदों में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाए साथ ही कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी बड़े किसानों की सूची वन प्रमंडल को उपलब्ध कराई जाए जो किसान पौधा रोपण करने के लिए इच्छुक हो। बड़हरा और आरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गंगा ग्राम के सभी गंगा घाटों पर साप्ताहिक सफाई के कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे। कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि जिला मत्स्य विभाग से समन्वय स्थापित करके तीनों प्रखंडों में गंगा ग्राम के किसानों और मछुआरों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित करके जागरूक करने का कार्य करेंगे।

Related posts

दुमका:मुख्य सचिव ने मंदिरों का गांव मलूटी का किया दौरा , मां मौलिक्षा मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

दिल्ली: दो नावों की सवारी में आप हुई धड़ाम!

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्व. लेखराम ठेकेदार को की श्रद्धांजलि अर्पित

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी की वार्षिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment