RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने पोखरहा पंचायत के उच्च विद्यालय वंशवर में किया वृक्षारोपण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)20 जुलाई।जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत आज 20 जुलाई को जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमराव प्रखंड अंतर्गत मुगांव पंचायत के उच्च विद्यालय मुगांव एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत पोखरहा पंचायत के उच्च विद्यालय वंशवर में वृक्षारोपण किया गया।
जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा डुमराव प्रखंड अंतर्गत मुगांव पंचायत के उच्च विद्यालय मुगांव में लगभग 400 पौधे एवं ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत पोखरहा पंचायत के उच्च विद्यालय वंशवर स्थित तालाब के चारों ओर लगभग 400 पौधारोपण किया गया।
जलवायु परिवर्तन को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को 1-1 पौधा लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने को प्रोत्साहित किया गया। इस क्रम में छात्र-छात्राओं से पेड़-पौधे के महत्व के बारे में भी पूछा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जीवन में पेड़-पौधे का बहुत अहम भूमिका है।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को निर्देशित किया गया कि पौधे की सुरक्षा हेतु चारों तरफ कटीले तार से घेराबंदी करना सुनिश्चित करेंगे।।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में यदि किसी लाभुक जिनके पास अपना जमीन हो एवं वे पौधारोपण हेतु इच्छुक हो तो ग्राम पंचायत के मुखिया, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्य अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, डीपीएम जीविका, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड स्तरीय, जन प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Related posts

व्यंग्य 🤪हिंदू पानी, मुसलमान पानी!

rktvnews

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल- प्रदेश में समग्र शिक्षा कार्यक्रमों की गाइडलाइन के इंटरैक्टिव वीडियो तैयार करीब चार दर्जन गाइडलाइंस को किया 15 वीडियो में समाहित व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए किया जाएगा सभी स्कूलों में सर्कुलेट मोबाइल पर क्यूआर कोड से कर सकेंगे एक्सेस।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment