RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जनपद में वन पेंशनर – वन ट्री “अभियान का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम लगाए जाने के लिए किया प्रेरित।

पेंशनर पर्यावरण को दे रहे अपना योगदान।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 जुलाई।एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान 2024 के सफल आयोजन हेतु “वन पेंशनर – वन ट्री “अभियान का जिलाधिलारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार से पेंशन धारकों को पौधे देकर अभियान का शुभारंभ किया और सभी को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के लिए प्रेरित किया।
वन पेंशनर- वन ट्री अभियान जिलाधिकारी की एक नई पहल है जिससे प्रत्येक पेंशनर को एक पौधा दिया जाएगा यह कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट से शुभारंभ किया गया जिसके क्रम में विकास भवन में भी पेंशनरों को पौधे वितरित किए गए और जनपद के समस्त 6 विकास खंडों में भी पौधे वितरित किए गए जिला अधिकारी की इस नई पहल की पेंशनर अत्यधिक प्रसन्न है पेंशनरों ने पौधे प्राप्त कर पर्यावरण में अपना योगदान देने की बात कही उन्होंने कहा कि हम पौधों से ही तो जीवित हैं इनका संरक्षण करना इन्हें रोपित करना और इनकी देखभाल करना भी हम सब का कर्तव्य है जनपद बागपत में वृद्धावस्था के 22334, दिव्यांग पेंशन के 6088 ,निराश्रित पेंशन के 17801 लाभार्थी जनपद में हैं ।जिन सभी को एक पेंशनर एक पौधा अभियान से जोड़ा जा रहा है पेंशनर यह पौधा अपने घर के आंगन में, घर के बाहर आदि उचित स्थान पर लगाएंगे जिससे कि उसका लाभ आने वाली पीढ़ी भी ले सकें पेंशन धारकों ने कहा हमारी पेंशन भी चलती रहे और पेड़ भी चलता रहेगा तो बागपत का पर्यावरण हरा भरा रहेगा ।स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान – 2024 में प्रतिभाग कर अधिक से अधिक पौधे रोपित कर जाएंगे जिसके क्रम में जनपद बागपत को 15 04757 पौधों का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष जनपद में पौधे रोपित किये जा रहे हैं ,आज वन पेंशनर वन ट्री अभियान के अंतर्गत पेंशनर को आम, अमरूद जामुन ,आमला ,सहजन आदि प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, बिक्री और वित्तीय परिणाम।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा निर्वाचन -2023 : द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु 21 अक्टूबर को होगी अधिसूचना जारी।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना एवं कृषि यंत्रीकरण उप मिशन (SMAM) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों का प्रदर्शनी कार्यक्रम।

rktvnews

ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर हुई रीवा की सविता और निर्मला।

rktvnews

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment