RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार जरूर बदलेगा बच्चों के भविष्य को देखें :प्रशांत किशोर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर। मसाढ में जन सुराज के रणनीतकार प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में 10 वर्षों में जिस भी किसी नेता अथवा दलों का हाथ पकड़ा, उसको जीत दर्ज कराई। इस बार बिहार की जनता का हाथ पकड़ा है ताकि बिहार की जनता का भविष्य बदल सके। वह जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर पश्चिम उदवंत नगर प्रखंड के मसाढ हाई स्कूल मैदान में बुधवार को आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जन सुराज द्वारा आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि हम वोट मांगने नहीं आए हैं। आपके पास दो-तीन वर्षों पर कोई ना कोई नेता अथवा दल के लोग वोट मांगने आते ही रहते हैं। आपने समय-समय पर कांग्रेस, राजद, जदयू और भाजपा जैसी पार्टियों को वोट भी दिया है लेकिन ना ही आपके बच्चों का भविष्य सुधरा और ना ही बिहार का पिछड़ापन दूर हुआ। प्रशांत किशोर ने सभा में शामिल हर उम्र के पुरुष और महिलाओं से हाथ उठाकर यह संकल्प कराया कि वे सभी लोग अब नेताओं के बच्चों के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के शिक्षा रोजगार से भविष्य को संवारने के लिए वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि आपका भविष्य कोई नेता दल अथवा हम खुद नहीं बदल सकते हैं, इसके लिए बिहार की जनता को आगे आना होगा तभी बिहार बदलेगा। उन्होंने कहा कि हम मीठा नहीं बोलते हैं आपके गांव में आकर निम जैसा कड़वा बोल रहे हैं ताकि आप सभी राजनीति के सच, बिहार की गरीबी तथा पिछड़ेपन को खत्म करने के लिए सच और बिहार में बदलाव के लिए जन सुराज के जारी अभियान का हिस्सा बने। सभा की अध्यक्षता जन सुराजी राजीव रंजन राज ने की। अन्य प्रमुख शामिल लोगों में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद शीला गुप्ता, गोविंद जी, मुखिया मिया सिंह, डॉ विजय गुप्ता, डॉ पदमा ओझा, चंद्रभानु गुप्ता, संजीव सिंह, कमलेश तिवारी, रामकिशोर सिंह, वार्ड पार्षद जाकिर हुसैन, पूर्व वार्ड पार्षद सलमा बेगम, पुतुल शाह, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, सज्जन कुमार, पंकज यादव, पंचम तिवारी सहित कई मुखिया, पूर्व मुखिया, जिला पार्षद आदि लोग शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे उपायुक्त, व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए विश्व दुग्ध दिवस और ग्रीष्मकालीन बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर डीएमओ की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

बागपत:लखपति दीदियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद विकास भवन में देखा गया सजीव प्रसारण।

rktvnews

भोजपुर:गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों ने अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

युद्ध नहीं, आतंक नहीं ; सबके लिए न्याय और शांति।

rktvnews

Leave a Comment