RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई। सोमवार को कश्यप नगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी का पुण्यतिथि समारोह प्रो विजय सिंह मुखिया के अध्यक्षता में मनाया गया जिसका संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो कुंदन सिंह द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।अपने सम्बोधन में प्रो कुंदन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर बाबू समाजवाद के प्रखर प्रहरी और आज़ादी के अग्रदूत थे। उन्होंने समाजवाद के अलख जगाने के लिए सड़क से लेकर सदन तकआजीवन संघर्षरत रहे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि चंद्रशेखर जी क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव के आदर्शवादी नेता थे। उन्होंने छात्र जीवन में ही राजनीति में प्रवेश कर गए।वे प्रजा समाजवादी पार्टी के बलिया जिला के सचिव से राजनीति की शुरुआत की ।उनके मेहनतके बदौलत एक वर्ष के अंदर ही उनको राज्य के संयुक्त सचिव बना दिया गया।वे1962में स्वतंत्र रूप से राज्यसभा के लिए चुन लिये गये1965 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।वो ऐसा ब्यक्ति थे कि उन्ही की सरकार के 1975 में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।वे 1990में भारत के प्रधानमंत्री बनाये गए।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे सुदर्शन यादव विवेक सिंह कल्याण सिंह रामलयक सिंह रामायण सिंह कर्मदेव सिंह सन्तु सिंह मुंजी सिंह झुना सिंह मंटू सिंह राजीव रंजन सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड सहयोग

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में स्थापना दिवस समारोह: हस्तशिल्प प्रदर्शनी में दिखा पारंपरिक काष्ठ कला का एक अनूठा प्रदर्शन।

rktvnews

देशरत्न कॉन्क्लेव 2023 के आयोजन को लेकर भाजपा नेता मनीष सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक!देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की याद में स्टैचू ऑफ विज़्डम के निर्माण का लिया गया संकल्प।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:बुलडोजर राज के खिलाफ जुझारू युवा प्रतिरोध खड़ा करो: नीरज कुमार

rktvnews

भोजपुर:बिना लड़ाई के मांग पूरी नही होती, कर्मचारियों के धरनास्थल पर बोले महामंत्री ब्रजकिशोर सिंह।

rktvnews

Leave a Comment