RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा कल से

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा बुधवार, 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेट शीट 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 तक चलेगी,सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने और सील यानी मुहर भी लगानी है। सीबीएसई परीक्षा 2023 में हर साल लगभग 35-36 लाख छात्र परीक्षा देते है।सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 एंटरप्रेन्योरशिप पेपर से शुरू होगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा, थाई लघु विषयों से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा 2023 का समय सुबह 10.30 बजे है। कोविड-19 के कारण 2020 से बीते दो साल तक परीक्षा प्रभावित होने के बाद अब इस साल, छात्र वापस सामान्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

Related posts

बिहार : जेल भेजने की धमकी देकर प्रधानमंत्री संविधान की धज्जियाॅ उड़ा रहे : तेजस्वी यादव 

rktvnews

बिहार:भोजपुर: एसटीएसभी स्कूल द्वारा छठव्रतियों में नारियल कलशुप आदि वितरित।

rktvnews

चतरा:मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष, सचिव, जिला इकाई के साथ की गई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर विद्यालय चंदा काजीचक में भारतीय भाषा उत्सव का हुआ रंगारंग समापन।

rktvnews

भोजपुर : बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी को ले कार्यकर्ता बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना में टेक्सटाइल मशीनरी कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की राउंड टेबल बैठक।

rktvnews

Leave a Comment