RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पिस्टल व कट्टा के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गाँव मे पिस्टल दिखाकर छीन झपट करने के मामले मे पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बिहिया थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी विकास कुमार सिंह ने शाहपुर थाना में कांड संख्या 95/25 दिनांक 20/4/25 दर्ज कराया है। विकास कुमार सिंह अपने मौसेरे भाई के तिलक में अपनी गाड़ी से परिवार के साथ सरना जा रहा था कि सरना गाँव के पास रात्रि करीब 8:10 बजे नामजद अभियुक्त रमेश कुमार सिंह उर्फ मंटू पिस्टल दिखाकर गाली गलौज करते हुए गाङी रोकवा कर उसका अंगूठी निकाल लिया और बाकी गहना मांगने लगा। बच्चों के हल्ला करने पर जब ग्रामीण जुटे तो अभियुक्त पिस्टल, कट्टा और बरछी से ग्रामीणों पर हमला करने लगा जिससे सरना के सुधीर कुमार सिंह पिता बीरबल सिंह जख्मी हो गये। सूचित करने पर डायल 112 की गाड़ी तथा अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर अभियुक्त रमेश कुमार सिंह उर्फ मंटू को पिस्टल, कट्टा एवं बरछी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

बिहार में ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, 15 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश।

rktvnews

नीतीश की विदाई या जदयू का सफाया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जनवरी 25

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पटना में आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन में सैकड़ो गाडियों के काफिले संग बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment