RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:प्रेरणा दिवस के रूप में मनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि,निष्काम कर्मयोगी थे स्व रविनंदन सहाय: अध्यक्ष, राजीव रंजन

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फ़रवरी।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रवि नंदन सहाय की चौथी पुण्यतिथि ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने की। इन्होंने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात अन्य प्रांतीय पदाधिकारी,गणमान्य सदस्य और सहाय सदन के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर महान पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा निवेदित की।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राजीव रंजन सिन्हा ने रविनंदन सहाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार देते हुए अनेक संस्मरणों को भी सुनाया। इन्होंने बताया कि किस प्रकार सहाय जी , अपने सहयोगियों को,गरीबों को, छात्र-छात्राओं को, पीड़ित मरीजों को खुले रूप से सहयोग तो करते थे लेकिन कभी किसी को बताते नहीं थे। यह उनकी सबसे बड़ी खूबी थी। निस्वार्थ भाव से समाज को जीवन पर्यंत एकजुट कर अपनी सेवा देते रहे। राजधानी के सभी चित्रगुप्त समितियां को जोड़कर सामूहिक मूर्ति विसर्जन के लिए समाज को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक पहल सदैव याद है और रहेगा। जमींदार परिवार सामाजिक आर्थिक रूप से संपन्न होने के बाद भी जरा भी घमंड नहीं था ।वे एक सफल वक्ता, कुशल संगठनकर्ता,कार्यकर्ताओं के प्रेरक और निष्काम कर्मयोगी की तरह सेवा करते रहे। इनकी याद में कई जिला समितियां में भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने की खबर है।इन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव का पाटलिपुत्र की धरती पर शीघ्र आगमन होने जा रहा है,प्रांतीय कार्यसमिति होगी, जिला सम्मेलन का शुभारंभ और निशुल्क के कार्ड बनाया जा रहा है साथ ही स्व रवि नंदन सहाय की आदमकद प्रतिमा भी प्रस्तावित है। वहीं महामंत्री माया श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि सहाय जी एक आदर्श अभिभावक और सफल मार्गदर्शक के रूप में सदा अविस्मरणीय है। विषम परिस्थितियों में भी कई विचलित नहीं होते थे और हम सबको भी योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करते थे। हम सभी एकजुट होकर उनके विचारों से समाज को लाभान्वित करते रहे यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सहाय सदन एक आवास ही नहीं बल्कि कायस्थ समाज का एक सशक्त आवाज रहा है जिसके गूंज राज्य से लेकर देश तक सुनाई देती थी। रवि बाबू उर्फ अमर भैया सदैव दीपक बनकर समाज को आलोकित करते रहे, चाहे चुनाव का अवसर हो या संगठन पर प्रहार ,सबका हंसकर शांत भाव से समाधान करते रहे। उनकी क्षमता और विद्वता के सभी कायल रहे। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में श्री अखिलेश्वर कुमार सिंहा ,मुकेश चंद्र वर्मा ,राजीव रंजन ,भानु प्रकाश ,डीके सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीलिमा सिंहा ,विश्वजीत अंबष्ट ,राजेश श्रीवास्तव ,अवधेश प्रसाद सिंहा ,मुकेश कुमार ,सुनील कुमार सिंहा ,शालिनी सिंहा ,प्रेम कुमार सिंहा ,विनय कुमार सिन्हा विवेक कुमार अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष आदि रहे।

Related posts

हत्या व लूट मामले में शामिल दो गिरफ्तार, एक देसी कट्टा के साथ लूट का सामान बरामद।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोपाल : स्ट्रांग रूम से पोस्टल वोट निकालकर उनमें हेराफेरी करने की जांच की मांग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर:”हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान” के समापन समारोह का आयोजन।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं खसरा -रूबेला उन्मूलन हेतु को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment