RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी की जल शक्ति अभियान-कैच द रेन से सम्बन्धित वीडियो कान्फ्रेसिंग।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)27 जून।भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी की जल शक्ति अभियान-कैच द रेन से सम्बन्धित वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में वन क्षेत्रों में स्थित जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण हेतु कार्य करने के लिए सरकारी विभागों को अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में राज्य स्तरीय स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (SARRA) के माध्यम से जल संरक्षण एवं जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत कैच द रेन, जल संरक्षण अभियान, अमृत सरोवर, हरेला कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में जल संरक्षण, सम्भरण एवं जल सम्वर्द्धन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। क्रिटिकल सूख रहे जल स्रोतों, सहायक नदियों व धाराओं का चिन्हीकरण किया गया है। इनके संग्रहण क्षेत्रों की पहचान की गई है। जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत ग्राम स्तर पर 4658 जल स्रोतों के उपचार क्षेत्र में जल संभरण गतिविधियों, विकासखण्ड स्तर पर 770 क्रिटिकल सूख रहे जल स्रोतों के उपचार गतिविधियों तथा जनपद स्तर पर 228 सहायक नदियों/धाराओं में उपचार गतिविधियों के संचालन का लक्ष्य है। बैठक में जानकारी दी गई कि शहरी क्षेत्रों में भू-जल रिचार्ज एवं जल संरक्षण गतिविधियों के तहत विभिन्न राजकीय कार्यालयों, संस्थानों, विद्यालयों के परिसर एवं होटल व धर्मशालाओं में भू-जल रिचार्ज करने हेतु रिचार्ज शॉफट निर्मित किये जाने के लिए प्रस्तावित हैं। देहरादून शहर में 260 रिचार्ज शॉफ्ट/बोरवेल सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों के परिसर में 15 जुलाई 2024 तक निर्मित किये जाने प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 30 बड़ी आवासीय कालोनी में रिचार्ज शॉफ्ट बोरवेल बनाये जाने प्रस्तावित हैं। हरिद्वार शहर में 110 रिचार्ज शॉफ्ट/बोरवेल सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों के परिसर में 15 जुलाई 2024 तक निर्मित किये जाने प्रस्तावित हैं। हल्द्वानी शहर में 80 रिचार्ज शॉफ्ट / बोरवेल सरकारी संस्थानों एवं विद्यालयों के परिसर में 15 जुलाई 2024 तक निर्मित किये जाने प्रस्तावित हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

हरियाणा उदय को लेकर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय मे झंडातोलन कर मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी की रसोई का किया उदघाटन!मुक्त बिहार कारा उद्योग द्वारा संचालित प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

गढ़वा:अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment