RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने अभिनेता असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 21 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने आज दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और दर्शकों का मनोरंजन करने की उनकी क्षमता को याद किया।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक नैसर्गिक मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

Related posts

कंसाई नेरोलैक ने ‘पर्मा नोहीट’ से मंदिरों के तपते रास्तों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

आईएनएस सुमेधा -मिशन अंत्सिरानाना, मेडागास्कर में तैनात।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

झारखण्ड:तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ पूरा, जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment