RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : श्रवण यंत्र मिलने से दिव्यांग शिवम की खुशी हुई दुगनी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )26 जून।संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रवण यंत्र, ट्रायसाईकल, बैशाखी, कृत्रिम अंग उपकरण, सहित विभाग के अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। गरियाबंद जिले के श्रवण बाधित शिवम देवांगन को अब श्रवण यंत्र मिलने से सुनने एवं बोलने में सुविधा हो रही है, जिससे उसकी खुशी दुगनी हो गई है। 5 वर्षीय शिवम देवांगन 90 प्रतिशत श्रवण बाधित दिव्यांग है। श्रवण यंत्र एक ऐसा छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसे कोई व्यक्ति कान के पीछे या कान में लगा सकता है। श्रवण यंत्र की विशेषता यह है कि कानों में सुनने की शक्ति को बढ़ा देता है, ताकि कम सुनने वाले लोग अपनी सुनने और बोलने की समझ में सुधार कर सकें। आज कई अलग-अलग प्रकार के श्रवण यंत्र उपलब्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगों को श्रवण यंत्र की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसी कड़ी में गरियाबंद निवासी श्रवण बाधित शिवम को सुनने, बोलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। वह वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह जिला चिकित्सालय में स्पीच थैरेपी के लिए जाता है। किन्तु श्रवण यंत्र के अभाव में सुनने में कठिनाई को देखते हुए शिवम की माता ने श्रवण यंत्र के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन की। इस पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक उपकरण प्रदाय योजना अन्तर्गत श्रवण बाधित शिवम को 2 नग श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। शिवम को श्रवण यंत्र मिलने से वह अच्छी तरह से सुन पा रहा है, जिससे उसकी खुशी दुगनी हो गई और इसके लिए उनके परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

69 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न!जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण विभिन्न परीक्षा केंद्रों का करते रहे निरीक्षण।

rktvnews

देश के लोगों की एकजुटता और लोकतंत्र के चक्र को निरंतर सक्रिय रखने के संकल्प के बीच 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 60 वें प्रांत अधिवेशन का भरतपुर में आयोजन विद्यार्थी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर करें ध्यान केन्द्रित : राज्यपाल

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे कार्यसमिति बैठक संपन्न!30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

Leave a Comment