RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:मिलिट्री स्कूल में चयन पर विद्यार्थी का किया गया सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जून।सहार प्रखंड के पूर्व प्रमुख कृष्णा देवी की पौत्र आयुष कुणाल के मिलिट्री स्कूल में चयनित होने पर सम्मानित किया गया।संघर्ष सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्र, मेमेंटो एवं पुस्तक के साथ मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। आयुष कुणाल ने बहुत कम समय में तैयारी कर अपने मेहनत के दम पर परीक्षा पास कर पूरे जिले सहित सहार को गौरवान्वित किया है। आयुष कुणाल के पिता समाजसेवी बिमल मौआर ने बताया की देश भर में लगभग एक लाख बच्चों ने परीक्षा दिया था जिसमे तीन सौ बच्चों का चयन किया गया था जिसमे आयुष ने अच्छे अंक से उत्तीर्ण कर अपने मेहनत के बदौलत सफलता हासिल कर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर राजस्थान के लिए चयनित हुआ।आयुष कुणाल ने कहा की अपने माता – पिता का सपना पूरा कर देश की सेवा करूंगा। उक्त कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा की आयुष ने हमारे सहार वासियों को गौरवान्वित किया है। आयुष बच्चों के लिए आइना है जिसे दूसरे भी देखकर प्रेरित हो सकते हैं और मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम में सेवा निवृत शिक्षक उच्च विद्यालय सहार मधेश्वर शर्मा, सचिव सुजीत कुमार,रंजन सिंह कुशवाहा,मनोज सिंह , श्यामल मौआर, शुभम मौआर सम्मिलित रहे।

Related posts

भोजपुर: फोटोग्राफरों के माध्यम से ही इतिहास और समाज में घटित वर्तमान घटनाओं को हम देख पाते है:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

20 मई पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिला में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर पूरे देश में बाल विवाह के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं:कुमारी सुनीता सिंह

rktvnews

देवघर : वृक्षारोपण अभियान के तहत देवीपुर प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण

rktvnews

Leave a Comment