RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: डीएम ने पदाधिकारियों को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)15 जून।जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। गाँव-गाँव तक जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है।परिवार नियोजन के महत्व से जनता को अवगत कराने के लिए सारथी रथ और सास-बेटा-बहू सम्मेलन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों (मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित) में 27 जून से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता माह आयोजित किया जाएगा। इसी दिशा में दिनांक 01 जून से 20 जून 20 तक “प्रारंभिक चरण”, दिनांक 27 जून से 10 जुलाई तक “सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा एवं दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई तक “परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा” का आयोजन होगा। इसके अन्तर्गत पूरे ज़िला में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान कराना है।

Related posts

भोपाल:सशक्त लोकतंत्र ही हमारी पहचान, हम लोकतंत्र सेनानियों का ऋण कभी नहीं चुका पाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

डोमिसाइल नीति को वापस लेने और शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर जनाधिकार पार्टी का धरना।

rktvnews

पटना:बिहार के आंत्रप्रेन्योर्स को ब्रैंड बनाने के उद्देश्य से स्ट्रैटराइज़ कंसल्टिंग और सीआईएमपी-बीआईएफएफ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

बागपत:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित पहल।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया! शपथ दिलवाई, चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment